Revelation 11:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
inhen aadhaikar haai, ki akash ko band kare, ki un kee bhvishyadvvanee ke dinon men menh n barase, aur unhen sab panee par adhaikar haai, ki use lohoo banaae, aur jab jab chahen tab tab prathvee par har prakar kee apaati laaen.
Hindi 2017 (नया नियम)
उन्हें अधिकार है कि आकाश को बन्‍द करें, कि उनकी भविष्‍यद्ववाणी के दिनों में मेंह न बरसे, और उन्‍हें सब पानी पर अधिकार है, कि उसे लहू बनाएँ, और जब-जब चाहें तब-तब पृथ्‍वी पर हर प्रकार की विपत्ति लाएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे आकाश को बाँध देने की शक्ति रखते हैं ताकि जब वे भविष्यवाणी कर रहे हों, तब कोई वर्षा न होने पाए। उन्हें झरनों के जल पर भी अधिकार था जिससे वे उसे लहू में बदल सकते थे। उनमें ऐसी शक्ति भी थी कि वे जितनी बार चाहते, उतनी हीबार धरती पर हर प्रकार के विनाशों का आघात कर सकते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन्‍हें आकाश का द्वार बन्‍द करने का अधिकार है, ताकि इनकी नबूवत के समय पानी नहीं बरसे। इन्‍हें पानी को रक्‍त में बदलने का और जब-जब ये चाहें, तब-तब पृथ्‍वी पर हर प्रकार की महामारी भेजने का अधिकार है।
Hindi Bible HHBD
इन्हें अधिकार है, कि आकाश को बन्द करें, कि उन की भविष्यद्ववाणी के दिनों में मेंह न बरसे, और उन्हें सब पानी पर अधिकार है, कि उसे लोहू बनाएं, और जब जब चाहें तब तब पृथ्वी पर हर प्रकार की आपत्ति लाएं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog ke adhikaar mila hei ki ulog asmaan ke band kar de sake hei aur paani barse ke rok de sake hei, jab tak ulog aage ke baat bataay hei. Aur jab bhi ulog chaahi, paani ke khuun meñ badal dei aur sab rakam ke bhayankar trabal dunia meñ laay sake hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्हें अधिकार है कि आकाश को बन्द करें, कि उनकी भविष्यद्वाणी के दिनों में मेंह न बरसे; और उन्हें सब पानी पर अधिकार है कि उसे लहू बनाएँ, और जब जब चाहें तब तब पृथ्वी पर हर प्रकार की विपत्ति लाएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उनके पास आकाश को बंद करने का अधिकार है, ताकि उनके भविष्यवाणी के दिनों में वर्षा न हो; और उनके पास पानी को लहू में परिवर्तित करने का तथा जब चाहें तब पृथ्वी पर कोई भी विपत्ति भेजने का अधिकार भी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनमें आकाश को बंद कर देने का सामर्थ्य है कि उनके भविष्यवाणी के दिनों में वर्षा न हो. उनमें जल को लहू में बदल देने की तथा जब-जब वे चाहें, पृथ्वी पर महामारी का प्रहार करने की क्षमता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्हें अधिकार है कि आकाश को बन्द करें, कि उनकी भविष्यद्वाणी के दिनों में मेंह न बरसे, और उन्हें सब पानी पर अधिकार है, कि उसे लहू बनाएँ, और जब जब चाहें तब-तब पृथ्वी पर हर प्रकार की विपत्ति लाएँ।