Revelation 12:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne svarga par se yah bada shabd ate huae suna, ki ab hamare parameshvar ka uddhar, aur samarth, aur rajy, aur usake maseeh ka aadhaikar pragatt hua haai kyonki hamare bhaiyon par dosh laganevala, jo rat din hamare parameshvar ke samhane un par dosh lagaya karata tha, gira diya gaya.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मैंने स्‍वर्ग पर से यह बड़ा शब्‍द आते हुए सुना, “अब हमारे परमेश्‍वर का उद्धार, और सामर्थ्य, और राज्‍य, और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है; क्‍योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगानेवाला, जो रात-दिन हमारे परमेश्‍वर के सामने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर मैंने ऊँचे स्वर में एक आकाशवाणी को कहते सुना: “यह हमारे परमेश्वर के विजय की घड़ी है। उसने अपनी शक्ति और संप्रभुता का बोध करा दिया है। उसके मसीह ने अपनी शक्ति को प्रकट कर दिया है क्योंकि हमारे बन्धुओं पर परमेश्वर के सामने दिन-रात लांछन लगाने वाले को नीचे धकेल दिया गया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने स्‍वर्ग में किसी को ऊंचे स्‍वर से यह कहते सुना, “अब हमारे परमेश्‍वर का उद्धार, सामर्थ्य तथा राजत्‍व और उसके मसीह का अधिकार प्रकट हुआ है; क्‍योंकि हमारे भाई-बहिनों पर अभियोग लगाने वाला गिरा दिया गया है, जो दिन-रात हमारे परमेश्‍वर के सामने उन पर अभियोग लगाया करता था।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने स्वर्ग पर से यह बड़ा शब्द आते हुए सुना, कि अब हमारे परमेश्वर का उद्धार, और सामर्थ, और राज्य, और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है; क्योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगानेवाला, जो रात दिन हमारे परमेश्वर के साम्हने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ham suna ki swarag se ek awaaj chillaais, “Hamaar Parmeshwar aapan bachaay waala sakti dekhaais, aur uske raaj aay gais hei! Parmeshwar jiske chunis hei, u Maseeha aapan adhikaar dekhaais. Parmeshwar ke saamne raat aur din Saitaan hamaar log pe dos lagaais. Ab uske bahire feñk dewa gais hei!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने स्वर्ग से यह बड़ा शब्द आते हुए सुना, “अब हमारे परमेश्‍वर का उद्धार और सामर्थ्य और राज्य और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है, क्योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगानेवाला, जो रात दिन हमारे परमेश्‍वर के सामने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब मैंने स्वर्ग से एक ऊँची आवाज़ को यह कहते हुए सुना: हमारे परमेश्‍वर का उद्धार, सामर्थ्य और राज्य तथा उसके मसीह का अधिकार अब प्रकट हुआ है, क्योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगानेवाले को नीचे फेंक दिया गया है, अर्थात् उसे जो दिन और रात हमारे परमेश्‍वर के सामने उन पर दोष लगाता रहता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मुझे स्वर्ग में एक ऊंचा शब्द यह घोषणा करता हुआ सुनाई दिया: “अब उद्धार, प्रताप, हमारे परमेश्वर का राज्य, तथा उनके मसीह का राज्य करने का अधिकार प्रकट हो गया है. हमारे भाई बहनों पर दोष लगानेवाले को, जो दिन-रात परमेश्वर के सामने उन पर दोष लगाता रहता है, निकाल दिया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने स्वर्ग पर से यह बड़ा शब्द आते हुए सुना, “अब हमारे परमेश्वर का उद्धार, सामर्थ्य, राज्य, और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है; क्योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगानेवाला, जो रात-दिन हमारे परमेश्वर के सामने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया।