Revelation 13:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur un chinhon ke karan jinhen us pashu ke samhane dikhane ka adhaikar use diya gaya tha vah prathvee ke rahanevalon ko is prakar bhramata tha, ki prathvee ke rahanevalon se kahata tha, ki jis pashu ke talavar lagee thee, vah jee gaya haai, us kee moorat banao.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उन चिन्‍हों के कारण जिन्‍हें उस पशु के सामने दिखाने का अधिकार उसे दिया गया था; वह पृथ्‍वी के रहनेवालों को इस प्रकार भरमाता था, कि पृथ्‍वी के रहनेवालों से कहता था कि जिस पशु को तलवार लगी थी, वह जी गया है, उसकी मूर्ति बनाओ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह धरती के निवासियों को छलता चला गया क्योंकि उसके पास पहले पशु की उपस्थिति में चमत्कार दिखाने की शक्ति थी। दूसरे पशु ने धरती के निवासियों से उस पहले पशु को आदर देने के लिए जिस पर तलवार का घाव लगा था और जो ठीक हो गया था, उसकी मूर्ति बनाने को कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पशु के निरीक्षण में उस को जिन चमत्‍कारों को दिखाने की अनुमति मिली है, उन चमत्‍कारों द्वारा वह पृथ्‍वी के निवासियों को बहकाता है। वह पृथ्‍वी के निवासियों द्वारा उस पशु के आदर में एक प्रतिमा बनवाता है, जो तलवार का प्रहार सहने पर भी जीवित है।
Hindi Bible HHBD
और उन चिन्हों के कारण जिन्हें उस पशु के साम्हने दिखाने का अधिकार उसे दिया गया था; वह पृथ्वी के रहनेवालों को इस प्रकार भरमाता था, कि पृथ्वी के रहनेवालों से कहता था, कि जिस पशु के तलवार लगी थी, वह जी गया है, उस की मूरत बनाओ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I dusra jaanwar, pahila jaanwar ke waaste chamatkaar kar ke dharti ke log ke beokuuf banaais. Tab ulog se bol ke u jaanwar ke ek muurti banwaais jon talwaar ke choṭ se bhi u jaanwar nai mara.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन चिह्नों के कारण, जिन्हें उस पशु के सामने दिखाने का अधिकार उसे दिया गया था, वह पृथ्वी के रहनेवालों को भरमाता था और पृथ्वी के रहनेवालों से कहता था कि जिस पशु के तलवार लगी थी वह जी गया है, उसकी मूर्ति बनाओ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और वह इन चिह्‍नों के द्वारा जिन्हें उस पशु की ओर से दिखाने का उसे अधिकार मिला था, पृथ्वी पर रहनेवालों को भरमाता था और उनसे उस पशु की मूर्ति बनाने के लिए कहता था, जो तलवार से घायल था और फिर भी जीवित था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन चमत्कार भरे चिह्नों द्वारा, जो वह उस पशु के प्रतिनिधि के रूप में दिखा रहा था, वह पृथ्वी पर रहनेवालों को भरमाता था. उसने पृथ्वी पर रहनेवालों से उस पशु की मूर्ति बनाने के लिए कहा, जो तलवार के जानलेवा हमले के बाद भी जीवित रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन चिन्हों के कारण जिन्हें उस पशु के सामने दिखाने का अधिकार उसे दिया गया था; वह पृथ्वी के रहनेवालों को इस प्रकार भरमाता था, कि पृथ्वी के रहनेवालों से कहता था कि जिस पशु को तलवार लगी थी, वह जी गया है, उसकी मूर्ति बनाओ।