Revelation 13:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur use us pashu kee moorat men praan dalane ka adhaikar diya gaya, ki pashu kee moorat bolane lage aur jitane log us pashu kee moorat kee pooja n kare, unhen marava dale.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसे उस पशु की मूर्ति में प्राण डालने का अधिकार दिया गया, कि पशु की मूर्ति बोलने लगे; और जितने लोग उस पशु की मूर्ति की पूजा न करें, उन्‍हें मरवा डाले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरे पशु को यह शक्ति दी गई थी कि वह पहले पशु की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करे ताकि पहले पशु की वह मूर्ति न केवल बोल सके बल्कि उन सभी को मार डालने का आदेश भी दे सके जो इस मूर्ति की उपासना नहीं करते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसे पशु की प्रतिमा में प्राण डालने की अनुमति मिली, जिसके फलस्‍वरूप वह प्रतिमा बोल सकी और उन सब को मरवा देती थी, जो पशु की प्रतिमा की आराधना नहीं करते थे।
Hindi Bible HHBD
और उसे उस पशु की मूरत में प्राण डालने का अधिकार दिया गया, कि पशु की मूरत बोलने लगे; और जितने लोग उस पशु की मूरत की पूजा न करें, उन्हें मरवा डाले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Uske jaanwar ke muurti ke deñhi meñ jaan ḍaale ke adhikaar mila, ki jisse u bole sake. Jon koi bhi u jaanwar ke muurti ke puuja nai karis raha, uske maar dewa gais raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसे उस पशु की मूर्ति में प्राण डालने का अधिकार दिया गया कि पशु की मूर्ति बोलने लगे, और जितने लोग उस पशु की मूर्ति की पूजा न करें, उन्हें मरवा डाले।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसे उस पशु की मूर्ति में प्राण डालने का अधिकार दिया गया जिससे पशु की वह मूर्ति बोलने लगे और उन्हें मरवा डाले, जो उस मूर्ति की पूजा नहीं करते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसे उस पशु की मूर्ति को ज़िंदा करने की क्षमता दी गई कि वह मूर्ति बातचीत कर सके तथा उनका नाश करवा सके, जिन्हें उस मूर्ति की पूजा-अर्चना करना स्वीकार न था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसे उस पशु की मूर्ति में प्राण डालने का अधिकार दिया गया, कि पशु की मूर्ति बोलने लगे; और जितने लोग उस पशु की मूर्ति की पूजा न करें, उन्हें मरवा डाले।