Revelation 13:16 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne chhotte, bade, dhanee, kangal, svatrant, das sab ke dahine hath ya un ke mathe par aek aek chhap kara dee.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसने छोटे-बड़े, धनी-कंगाल, स्वत्रंत-दास सब के दाहिने हाथ या उनके माथे पर एक-एक छाप करा दी,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरे पशु ने छोटों-बड़ों, धनियों-निर्धनों, स्वतन्त्रों और दासों-सभी को विवश किया कि वे अपने-अपने दाहिने हाथों या माथों पर उस पशु के नाम या उसके नामों से सम्बन्धित संख्या की छाप लगवायें ताकि उस छाप को धारण किए बिना कोई भी ले बेच न कर सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह दूसरा पशु सभी लोगों को-चाहे वे छोटे हों या बड़े, धनी हों या दरिद्र, स्वतन्त्र हों या दास-इसके लिए बाध्य करता है कि वे अपने दाहिने हाथ अथवा अपने माथे पर छाप लगवायें।
Hindi Bible HHBD
और उस ने छोटे, बड़े, धनी, कंगाल, स्वत्रांत, दास सब के दहिने हाथ या उन के माथे पर एक एक छाप करा दी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sab log ke jabarjasti aapan raaiṭ haath ya maatha pe ek cheenha lagaay ke raha. Chaahe ulog taagat waala rahin ya kamjor, dhani ya gareeb, ajaad ya gulaam,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने छोटे–बड़े, धनी–कंगाल, स्वतंत्र–दास सब के दाहिने हाथ या उनके माथे पर एक एक छाप करा दी,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसने छोटे और बड़े, धनी और निर्धन, स्वतंत्र और दास सब के दाहिने हाथ या माथे पर छाप लगवा दी,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने साधारण और विशेष, धनी-निर्धन; स्वतंत्र या दास, सभी को दाएं हाथ या माथे पर एक चिह्न अंकित करवाने के लिए मजबूर किया
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने छोटे-बड़े, धनी-कंगाल, स्वतंत्र-दास सब के दाहिने हाथ या उनके माथे पर एक-एक छाप करा दी,