Revelation 14:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to vah parameshvar ka prakop kee niree maadira jo usake krodha ke kattore men dalee gai haai, peeaega aur pavitra svargadooton ke samhane, aur memne ke samhane ag aur gandhak kee peeda men padega.
Hindi 2017 (नया नियम)
तो वह परमेश्‍वर का प्रकोप की निरी मदिरा जो उसके क्रोध के कटोरे में डाली गई है, पीएगा और पवित्र स्‍वर्गदूतों के सामने और मेमने के सामने आग और गन्‍धक की पीड़ा में पड़ेगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो वह परमेश्वर के प्रकोप की मदिरा पीएगा। ऐसी अमिश्रित तीखी मदिरा जो परमेश्वरके प्रकोप के कटोरे में तैयार की गयी है। उस व्यक्ति को पवित्र स्वर्गदूतों और मेमने के सामने धधकती हुई गंधक में यातनाएँ दी जायेंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो उसे परमेश्‍वर के क्रोध की मदिरा पिलायी जायेगी, जो बिना मिलावट के, उसके क्रोध के प्‍याले में ढाली गयी है। और वह पवित्र स्‍वर्गदूतों और मेमने के सामने आग और गन्‍धक की यन्‍त्रणा भोगेगा।
Hindi Bible HHBD
तो वह परमेश्वर का प्रकोप की निरी मदिरा जो उसके क्रोध के कटोरे में डाली गई है, पीएगा और पवित्रा स्वर्गदूतों के साम्हने, और मेम्ने के साम्हने आग और गन्धक की पीड़ा में पड़ेगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tumme u waain piye ke paṛi jon Parmeshwar u sab ke dei jon uske gussa karaais hei. Tumme lagi ki u bahut gussa meñ aai, aur tumme aagi aur jarte gandhak (salfa) se sataawa jaai, jab ki pawitr ainjals aur Memna dekhte rahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह परमेश्‍वर के प्रकोप की निरी मदिरा, जो उसके क्रोध के कटोरे में डाली गई है, पीएगा और पवित्र स्वर्गदूतों के सामने और मेम्ने के सामने आग और गन्धक की पीड़ा में पड़ेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तो वह परमेश्‍वर के प्रकोप की मदिरा को पीएगा, जो उसके क्रोध के कटोरे में बिना किसी मिलावट के उंडेली जाएगी, और उसे पवित्र स्वर्गदूतों तथा मेमने की उपस्थिति में आग और गंधक से यातनाएँ दी जाएँगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह भी परमेश्वर के क्रोध का दाखरस पिएगा, जो परमेश्वर के क्रोध के प्याले में ही उंडेली गई है. उसे पवित्र स्वर्गदूतों तथा मेमने की उपस्थिति में आग व गंधक की घोर पीड़ा दी जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो वह परमेश्वर के प्रकोप की मदिरा जो बिना मिलावट के, उसके क्रोध के कटोरे में डाली गई है, पीएगा और पवित्र स्वर्गदूतों के सामने और मेम्ने के सामने आग और गन्धक की पीड़ा में पड़ेगा।