Revelation 14:2 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur svarga se mujhe aek aeesa shabd sunai diya, jo jal kee bahut dhaaraon aur bade garjan ka sa shabd tha, aur jo shabd maain ne suna vah aeesa tha, mano veena bajanevale veena bajate hon.
Hindi 2017 (नया नियम)
और स्‍वर्ग से मुझे एक ऐसा शब्‍द सुनाई दिया, जो जल की बहुत धाराओं और बड़े गर्जन का सा शब्‍द था, और जो शब्‍द मैंने सुना वह ऐसा था, मानो वीणा बजानेवाले वीणा बजाते हों।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर मैंने एक आकाशवाणी सुनी, उसका महा नाद एक विशाल जल प्रपात के समान था या घनघोर मेघ गर्जन के जैसा था। जो महानाद मैंने सुना था, वह अनेक वीणा वादकों द्वारा एक साथ बजायी गई वीणाओं से उत्पन्न संगीत के समान था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने तेजी से बहती हुई नदियों के निनाद और घोर मेघगर्जन की-सी आवाज स्‍वर्ग से आती हुई सुनी। मैं जो स्‍वर सुन रहा था, वह वीणा बजाने वाले वीणा-वादकों का-सा स्‍वर था।
Hindi Bible HHBD
और स्वर्ग से मुझे एक ऐसा शब्द सुनाई दिया, जो जल की बहुत धाराओं और बड़े गर्जन का सा शब्द था, और जो शब्द मैं ने सुना; वह ऐसा था, मानो वीणा बजानेवाले वीणा बजाते हों।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ham swarag se eisan awaaj suna jon baaṛh ke garjan, baaṛh ke bhaari baadar ke garje ke rakam raha. U awaaj sune meñ harp ke miuzik lagat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और स्वर्ग से मुझे एक ऐसा शब्द सुनाई दिया जो जल की बहुत धाराओं और बड़े गर्जन का सा शब्द था, और जो शब्द मैं ने सुना वह ऐसा था मानो वीणा बजानेवाले वीणा बजा रहे हों।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर मैंने स्वर्ग में से बहुत सी जल-धाराओं और भयंकर गर्जन के समान एक आवाज़ सुनी; और मैंने जो आवाज़ सुनी वह ऐसी थी मानो वीणा बजानेवाले अपनी वीणाएँ बजा रहे हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मुझे स्वर्ग से एक शब्द सुनाई दिया, जो प्रचंड लहरों की आवाज के समान तथा जो बड़ी गर्जन-सी आवाज के समान था. यह शब्द, जो मैंने सुना, ऐसा था मानो अनेक वीणा बजानेवाले वीणा बजा रहे हों.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और स्वर्ग से मुझे एक ऐसा शब्द सुनाई दिया, जो जल की बहुत धाराओं और बड़े गर्जन के जैसा शब्द था, और जो शब्द मैंने सुना वह ऐसा था, मानो वीणा बजानेवाले वीणा बजाते हों।