Revelation 15:1 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir maain ne svarga men aek aur bada aur adabhut chinh dekha, arthata sat svargadoot jin ke pas saton pichhlee vipaatiayan thee, kyonki un ke ho jane par parameshvar ke prakop ka ant haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मैंने स्वर्ग में एक और बड़ा और अद्भुत चिन्ह देखा, अर्थात् सात स्वर्गदूत जिनके पास सातों अन्तिम विपत्तियाँ थीं, क्योंकि उनके हो जाने पर परमेश्वर के प्रकोप का अन्त है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आकाश में फिर मैंने एक और महान एवम् अदभुत चिन्ह देखा। मैंने देखा कि सात दूत हैं जो सात अंतिम महाविनाशों को लिए हुए हैं। ये अंतिम विनाश हैं क्योंकि इनके साथ परमेश्वर का कोप भी समाप्त हो जाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने स्वर्ग में से एक और महान एवं आश्चर्यजनक चिह्न देखा। सात स्वर्गदूत सात विपत्तियाँ लिये थे। ये अन्तिम विपत्तियाँ हैं, क्योंकि इनके द्वारा परमेश्वर का क्रोध पूरा हो जाता है।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने स्वर्ग में एक और बड़ा और अद्भुत चिन्ह देखा, अर्थात् सात स्वर्गदूत जिन के पास सातों पिछली विपत्तियां थीं, क्योंकि उन के हो जाने पर परमेश्वर के प्रकोप का अन्त है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Iske baad, ham asmaan ke bagal dekha aur kuchh adbhut (strange) aur khaas dekhaai dees. Saat ainjals saat aakhri maha trabal ke laawat rahin. Jab i sab khalaas hoy jaai to Parmeshwar kabhi gussa nai hoi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने स्वर्ग में एक और बड़ा और अद्भुत चिह्न देखा, अर्थात् सात स्वर्गदूत जिनके पास सातों अन्तिम विपत्तियाँ थीं, क्योंकि उनके समाप्त हो जाने पर परमेश्वर के प्रकोप का अन्त है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब मैंने स्वर्ग में एक और बड़ा तथा अद्भुत चिह्न देखा: सात स्वर्गदूत सात अंतिम विपत्तियाँ लिए हुए थे, क्योंकि इनके साथ ही परमेश्वर का प्रकोप भी समाप्त हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैंने स्वर्ग में एक अद्भुत और आश्चर्यजनक दृश्य देखा: सात स्वर्गदूत सात अंतिम विपत्तियां लिए हुए थे—अंतिम इसलिये कि इनके साथ परमेश्वर के क्रोध का अंत हो जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने स्वर्ग में एक और बड़ा और अद्भुत चिन्ह देखा, अर्थात् सात स्वर्गदूत जिनके पास सातों अन्तिम विपत्तियाँ थीं, क्योंकि उनके हो जाने पर परमेश्वर के प्रकोप का अन्त है।