Revelation 15:8 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur parameshvar kee maahima, aur us kee samarth ke karan mandair dhauen se bhr gaya aur jab tak un saton svargadooton kee saton vipaatiayan samapt n hui, tab tak koi maandair men n ja saka..
Hindi 2017 (नया नियम)
और परमेश्वर की महिमा, और उसकी सामर्थ्य के कारण मन्दिर धुएँ से भर गया और जब तक उन सातों स्वर्गदूतों की सातों विपत्तियाँ समाप्त न हुई, तब तक कोई मन्दिर में न जा सका।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह मन्दिर परमेश्वर की महिमा और उसकी शक्ति के धुएँ से भरा हुआ था ताकि जब तक उन सात दूतों के सात विनाश पूरे न हो जायें, तब तक मन्दिर में कोई भी प्रवेश न करने पाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर की महिमा और उसके सामर्थ्य के कारण मन्दिर धूएँ से भर गया था और कोई तब तक मन्दिर में प्रवेश नहीं कर सकता था, जब तक सात स्वर्गदूतों की सात विपत्तियाँ पूरी न हो जायें।
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर की महिमा, और उस की सामर्थ के कारण मन्दिर धुएं से भर गया और जब तक उन सातों स्वर्गदूतों की सातों विपत्तियां समाप्त न हुई, तब तक कोई मन्दिर में न जा सका।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Mandir meñ jaldi se Parmeshwar ke sakti aur mahima ke dhuañ bhar gais. Huañ koi nai aay sakat raha, jab tak u saato ainjals aakhri saat museebat usman giraay ke khalaas nai kar dei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और परमेश्वर की महिमा और उसकी सामर्थ्य के कारण मन्दिर धुएँ से भर गया, और जब तक उन सातों स्वर्गदूतों की सातों विपत्तियाँ समाप्त न हुईं तब तक कोई मन्दिर में न जा सका।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब परमेश्वर की महिमा और उसके सामर्थ्य के कारण मंदिर धुएँ से भर गया, और जब तक सातों स्वर्गदूतों की सातों विपत्तियाँ समाप्त न हुईं तब तक मंदिर में कोई भी प्रवेश न कर सका।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मंदिर परमेश्वर की आभा तथा सामर्थ्य के धुएं से भर गया और उस समय तक मंदिर में कोई भी प्रवेश न कर सका, जब तक उन सातों स्वर्गदूतों द्वारा उंडेली गई सातों विपत्तियां समाप्त न हो गईं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और परमेश्वर की महिमा, और उसकी सामर्थ्य के कारण मन्दिर धुएँ से भर गया और जब तक उन सातों स्वर्गदूतों की सातों विपत्तियाँ समाप्त न हुई, तब तक कोई मन्दिर में न जा सका।