Revelation 16:1 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir maain ne maandair men kisee ko unche shabd se un saton svargadooton se yah kahate suna ki jao, parameshvar ke prakop ke saton kattoron ko prathvee par undel do..
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मैंने मन्दिर में किसी को ऊँचे शब्द से उन सातों स्वर्गदूतों से यह कहते सुना, “जाओ, परमेश्वर के प्रकोप के सातों कटोरों को पृथ्वी पर उंडेल दो।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर मैंने सुना कि मन्दिर में से एक ऊँचा स्वर उन सात दूतों से कह रहा है, “जाओ और परमेश्वर के प्रकोप के सातों कटोरों को धरती पर उँड़ेल दो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे मन्दिर में से एक गम्भीर वाणी सुनाई पड़ी, जो सात स्वर्गदूतों से यह कह रही थी, “जाओ! परमेश्वर के क्रोध के सात प्याले पृथ्वी पर उँडेल दो।”
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने मन्दिर में किसी को ऊंचे शब्द से उन सातों स्वर्गदूतों से यह कहते सुना कि जाओ, परमेश्वर के प्रकोप के सातों कटोरों को पृथ्वी पर उंडेल दो।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham suna ki Mandir ke bhittar se ek awaaj saato ainjals pe chillaais, “Jaao aur Parmeshwar ke gussa ke saato pyaala dharti pe khaali kar deo.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने मन्दिर में किसी को ऊँचे शब्द से उन सातों स्वर्गदूतों से यह कहते सुना, “जाओ, परमेश्वर के प्रकोप के सातों कटोरों को पृथ्वी पर उंडेल दो।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर मैंने मंदिर में से एक ऊँची आवाज़ को सातों स्वर्गदूतों से यह कहते हुए सुना, “जाओ और परमेश्वर के प्रकोप के सातों कटोरों को पृथ्वी पर उंडेल दो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मुझे मंदिर में से एक ऊंचा शब्द उन सात स्वर्गदूतों को संबोधित करते हुए सुनाई दिया: “जाओ! परमेश्वर के क्रोध के सातों कटोरों को पृथ्वी पर उंडेल दो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने मन्दिर में किसी को ऊँचे शब्द से उन सातों स्वर्गदूतों से यह कहते सुना, “जाओ, परमेश्वर के प्रकोप के सातों कटोरों को पृथ्वी पर उण्डेल दो।”