Revelation 16:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ye chinh dikhanevalee dushttatma haai, jo sare sansar ke rajaon ke pas nikalakar isaliye jatee haai, ki unhen sarvashaktaiman parameshvar ke us bade din kee ladai ke liye ikattha karen.
Hindi 2017 (नया नियम)
ये चिन्ह दिखानेवाली दुष्टात्माएँ हैं, जो सारे संसार के राजाओं के पास निकलकर इसलिये जाती हैं, कि उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर के उस बड़े दिन की लड़ाई के लिये इकट्ठा करें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये शैतानी दुष्ट आत्माएँ थीं और उनमें चमत्कार दिखाने की शक्ति थी। वे समूचे संसार के राजाओं को परम शक्तिमान परमेश्वर के महान दिन, युद्ध करने के लिए एकत्र करने को निकल पड़ीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये दुष्टात्माएँ हैं, जो चमत्कार दिखाती हैं और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के महादिवस के युद्ध के लिए समस्त संसार के राजाओं को एकत्र करने जाती हैं।
Hindi Bible HHBD
ये चिन्ह दिखानेवाली दुष्टात्मा हैं, जो सारे संसार के राजाओं के पास निकलकर इसलिये जाती हैं, कि उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर के उस बड़े दिन की लड़ाई के लिये इकट्ठा करें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I dushṭaatma ke chamatkaar kare ke sakti raha. Mahaan Parmeshwar ke agaiñsṭ ek sañghe laṛaai kare ke waaste ulog dharti ke sab raaja log ke lage gain. Lekin wahi din Parmeshwar ke waaste jeet ke din hoi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ये चिह्न दिखानेवाली दुष्टात्माएँ हैं, जो सारे संसार के राजाओं के पास निकलकर इसलिये जाती हैं कि उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर के उस बड़े दिन की लड़ाई के लिये इकट्ठा करें –
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ये चिह्न दिखानेवाली वे दुष्टात्माएँ हैं, जो समस्त संसार के राजाओं के पास जाकर उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर के महान दिन के युद्ध के लिए इकट्ठा करती हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये वे दुष्टात्माएं है, जो चमत्कार चिह्न दिखाते हुए पृथ्वी के सभी राजाओं को सर्वशक्तिमान परमेश्वर के उस न्याय-दिवस पर युद्ध करने के लिए इकट्ठा करती हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ये चिन्ह दिखानेवाली दुष्टात्माएँ हैं, जो सारे संसार के राजाओं के पास निकलकर इसलिए जाती हैं, कि उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर के उस बड़े दिन की लड़ाई के लिये इकट्ठा करें।