Revelation 16:17 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sataven ne apana kattora hava par undel diya, aur mandir ke sinhasan se yah bada shabd hua, ki 'ho chukan.
Hindi 2017 (नया नियम)
और सातवें स्वर्गदूत ने अपना कटोरा हवा पर उंडेल दिया, और मंदिर के सिंहासन से यह बड़ा शब्द हुआ, “हो चुका।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद सातवें दूत ने अपना कटोरा हवा में उँड़ेल दिया और सिंहासन से उत्पन्न हुई एक घनघोर ध्वनि मन्दिर में से यह कहती निकली, “यह समाप्त हो गया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सातवें स्वर्गदूत ने हवा पर अपना प्याला उँडेला और मन्दिर के सिंहासन में से एक गम्भीर वाणी यह कहते सुनाई पड़ी, “समाप्त हो गया है”।
Hindi Bible HHBD
और सातवें ने अपना कटोरा हवा पर उंडेल दिया, और मंदिर के सिंहासन से यह बड़ा शब्द हुआ, कि `हो चुका'।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jeise hee satwa ainjal hawa meñ aapan pyaala khaali karis, tab Mandir ke siñghaasan se ek baṛa awaaj sunaai dees, “Hoy gais!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सातवें स्वर्गदूत ने अपना कटोरा हवा पर उंडेल दिया, और मन्दिर के सिंहासन से यह बड़ा शब्द हुआ, “हो चुका!”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर सातवें स्वर्गदूत ने अपना कटोरा हवा पर उंडेल दिया। तब मंदिर के सिंहासन में से एक ऊँची आवाज़ यह कहते हुए आई, “हो गया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सातवें स्वर्गदूत ने जब अपना कटोरा वायु पर उंडेला, और मंदिर के सिंहासन से एक ऊंचा शब्द सुनाई दिया, “पूरा हो गया!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सातवें स्वर्गदूत ने अपना कटोरा हवा पर उण्डेल दिया, और मन्दिर के सिंहासन से यह बड़ा शब्द हुआ, “हो चुका।”