Revelation 17:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us svargadoot ne mujh se kaha too kyon chaakit hua? maain is sre, aur us pashu ka, jis par vah savar haai, aur jis ke sat sir aur das seeng haai, tujhe bhed bataya hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
उस स्वर्गदूत ने मुझ से कहा, “तू क्यों चकित हुआ? मैं इस स्त्री, और उस पशु का, जिस पर वह सवार है, और जिसके सात सिर और दस सींग हैं, तुझे भेद बताता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तभी उस दूत ने मुझसे पूछा, “तुम अचरज में क्यों पड़े हो? मैं तुम्हें इस स्त्री के और जिस पशु पर वह बैठी है, उसके प्रतीक को समझाता हूँ। सात सिरों और दस सीगों वाला यह पशु
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वर्गदूत ने मुझ से कहा, “आप आश्चर्य क्यों करते हैं? मैं आप को उस स्त्री का रहस्य बताऊंगा और उस पशु का भी, जिस पर वह सवार है और जिसके सात सिर और दस सींग हैं।
Hindi Bible HHBD
उस स्वर्गदूत ने मुझ से कहा; तू क्यों चकित हुआ? मैं इस स्त्री, और उस पशु का, जिस पर वह सवार है, और जिस के सात सिर और दस सींग हैं, तुझे भेद बताया हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
aur u ainjal bolis, Tum kaahe ke etna chakit hei? Ham i aurat aur u saat muuṛ aur das siñg waala jaanwar jis pe u beiṭhis hei, uske baare meñ samjhaayga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उस स्वर्गदूत ने मुझ से कहा, “तू क्यों चकित हुआ? मैं इस स्त्री और उस पशु का, जिस पर वह सवार है और जिसके सात सिर और दस सींग हैं, तुझे भेद बताता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, “तू आश्चर्यचकित क्यों होता है? मैं तुझे इस स्त्री और सात सिर तथा दस सींगवाले उस पशु का भेद बताऊँगा, जिस पर वह स्त्री सवार है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु स्वर्गदूत ने मुझसे कहा: “क्यों हो रहे हो हैरान? मैं तुम्हें इस स्त्री तथा इस हिंसक जानवर का रहस्य बताऊंगा, जिसके सात सिर और दस सींग हैं, जिस पर यह स्त्री बैठी हुई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, “तू क्यों चकित हुआ? मैं इस स्त्री, और उस पशु का, जिस पर वह सवार है, और जिसके सात सिर और दस सींग हैं, तुझे भेद बताता हूँ।