Revelation 17:8 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo pashu too ne dekha haai, yah pahile to tha, par ab naheen haai, aur athah kund se nikalakar vinash men padega, aur prathvee ke rahanevale jin ke nam jagat kee utpaati ke samay se jeevan kee pustak men likhe naheen gaa, is pashu kee yah dasha dekhkar, ki pahile tha, aur ab naheen aur fir a jaaega, achanbha karenge.
Hindi 2017 (नया नियम)
“जो पशु तूने देखा है, यह पहले तो था, पर अब नहीं है, और अथाह कुण्ड से निकलकर विनाश में पड़ेगा, और पृथ्वी के रहनेवाले जिनके नाम जगत की उत्पत्ति के समय से जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए, इस पशु की यह दशा देखकर कि पहले था, और अब नहीं; और फिर आ जाएगा, अचम्भा करेंगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो तुमने देखा है, पहले कभी जीवित था, किन्तु अब जीवित नहीं है। फिर भी वह पाताल से अभी निकलने वाला है। और तभी उसका विनाश हो जायेगा। फिर धरती के वे लोग जिन के नाम सृष्टि के प्रारम्भ से ही जीवन की पुस्तक में नहीं लिखे गये हैं, उस पशु को देखकर चकित होंगे क्योंकि कभी वह जीवित था, किन्तु अब जीवित नहीं है, पर फिर भी वह आने वाला है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“आपने जिस पशु को देखा, जो था और अब नहीं है, वह अगाध गर्त्त में से ऊपर आयेगा और उसका सर्वनाश हो जायेगा। पृथ्वी के वे निवासी, जिनके नाम संसार के प्रारम्भ से जीवन-ग्रन्थ में अंकित नहीं हैं, पशु को देख कर अचम्भे में पड़ जायेंगे, क्योंकि वह था और अब नहीं है और फिर आगे आने वाला है।
Hindi Bible HHBD
जो पशु तू ने देखा है, यह पहिले तो था, पर अब नहीं है, और अथाह कुंड से निकलकर विनाश में पड़ेगा, और पृथ्वी के रहनेवाले जिन के नाम जगत की उत्पत्ति के समय से जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए, इस पशु की यह दशा देखकर, कि पहिले था, और अब नहीं; और फिर आ जाएगा, अचंभा करेंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon jaanwar ke tum dekha hei, u raha to lekin ab nai hei. U gahira gaḍḍha se aapan binaash ke waaste aay waala hei. Dharti pe rahe waala jon ke naam dunia ke bane se pahile laaif ke buk meñ nai likha raha, ulog ab chakit hoi. Ulog u jaanwar jon kabhi raha aur ab nai hei, lekin fir se lauṭ ke aay jaai, uske dekhi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो पशु तू ने देखा है, वह पहले तो था पर अब नहीं है, और अथाह कुंड से निकलकर विनाश में पड़ेगा; और पृथ्वी के रहनेवाले जिनके नाम जगत की उत्पत्ति के समय से जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए, इस पशु की यह दशा देखकर कि पहले था और अब नहीं है और फिर आ जाएगा, अचम्भा करेंगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जो पशु तूने देखा, वह पहले था पर अब नहीं है, वह अथाह कुंड में से अपने विनाश के लिए निकलने वाला है। पृथ्वी पर रहनेवाले लोग जिनके नाम जगत की उत्पत्ति से जीवन की पुस्तक में नहीं लिखे गए हैं, वे इस पशु को जो पहले था और अब नहीं है पर आने वाला है, देखकर आश्चर्यचकित होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह हिंसक जानवर, जिसे तुमने देखा था, पहले जीवित था किंतु अब नहीं. अब वह अथाह गड्ढे से निकलकर आने पर है—किंतु स्वयं अपने विनाश के लिए. पृथ्वी के वे सभी वासी, जिनके नाम सृष्टि के प्रारंभ से जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं हैं, जब यह देखेंगे कि यह हिंसक पशु पहले था, अब नहीं है किंतु दोबारा आएगा, आश्चर्यचकित हो जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो पशु तूने देखा है, यह पहले तो था, पर अब नहीं है, और अथाह कुण्ड से निकलकर विनाश में पड़ेगा, और पृथ्वी के रहनेवाले जिनके नाम जगत की उत्पत्ति के समय से जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए, इस पशु की यह दशा देखकर कि पहले था, और अब नहीं; और फिर आ जाएगा, अचम्भा करेंगे।