Revelation 18:2 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne unche shabad se pukarakar kaha, ki gir gaya bada babul gir gaya haai: aur dushttatmao ka nivas, aur har ek ashuuddh atma ka adda, aur ek ashuuddh aur gharanait pakshaee ka adda ho gaya.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने ऊँचे शब्द से पुकारकर कहा, “गिर गया, बड़ा बेबीलोन गिर गया है! और दुष्टात्माओं का निवास, और हर एक अशुद्ध आत्मा का अड्डा, और हर एक अशुद्ध और घृणित पक्षी का अड्डा हो गया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शक्तिशाली स्वर से पुकारते हुए वह बोला: “वह मिट गयी, बाबुल नगरी मिट गयी। वह दानवों का आवास बन गयी थी। हर किसी दुष्टात्मा का वह बसेरा बन गयी थी। हर किसी घृणित पक्षी का वह बसेरा बन गयी थी! हर किसी अपवित्र, निन्दा योग्य पशु का।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने ऊंचे स्वर से पुकार कर कहा: “उसका पतन हो गया है! महानगरी बेबीलोन का पतन हो गया है! वह भूतों का डेरा, हर प्रकार के अशुद्ध आत्माओं का अड्डा और हर प्रकार के अशुद्ध पक्षियों का नीड़ तथा अशुद्ध एवं घृणित पशुओं का मांद बन गया है,
Hindi Bible HHBD
उस ने ऊंचे शबद से पुकारकर कहा, कि गिर गया बड़ा बाबुल गिर गया है: और दुष्टात्माओ का निवास, और हर एक अशुद्ध आत्मा का अड्डा, और एक अशुद्ध और घृणित पक्षी का अड्डा हो गया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ainjal chillaais, “Gir gais! Maha siṭi Baibilon gir gais aur ab dushṭaatma ke ghar hei. Aur ab sab rakam ke meila aatma aur meila pakchhi aur sab rakam ke meila jaanwar ke aḍḍa ban gais hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने ऊँचे शब्द से पुकारकर कहा, “गिर गया, बड़ा बेबीलोन गिर गया है! वह दुष्टात्माओं का निवास, और हर एक अशुद्ध आत्मा का अड्डा, और हर एक अशुद्ध और घृणित पक्षी का अड्डा हो गया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसने ऊँची आवाज़ में पुकारकर कहा: “गिर गई! महानगरी बेबीलोन गिर गई, और वह दुष्टात्माओं का निवासस्थान और हर एक अशुद्ध आत्मा, अशुद्ध पक्षी और अशुद्ध वन-पशु का अड्डा बन गई और घृणित हो गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने ऊंचे शब्द में घोषणा की: “ ‘गिर गया! गिर गया! भव्य महानगर बाबेल गिर गया!’ अब यह दुष्टात्माओं का घर, अशुद्ध आत्माओं का आश्रय और, हर एक अशुद्ध पक्षी का बसेरा तथा अशुद्ध और घृणित जानवरों का बसेरा बन गई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने ऊँचे शब्द से पुकारकर कहा, “गिर गया, बड़ा बाबेल गिर गया है! और दुष्टात्माओं का निवास, और हर एक अशुद्ध आत्मा का अड्डा, और हर एक अशुद्ध और घृणित पक्षी का अड्डा हो गया।