Revelation 18:22 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur veena bajanevalo, aur bajaaniyo, aur bansee bajanevalo, aur turahee foonkanevalon ka shabd fir kabhee tujh men sunai n dega, aur kisee udhym ka koi kareegar bhee fir kabhee tujh men n milega aur chakkee ke chalane ka shabd fir kabhee tujh men sunai n dega.
Hindi 2017 (नया नियम)
“और वीणा बजानेवालों, और गायकों, और बंसी बजानेवालों, और तुरही फूँकनेवालों का शब्‍द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा, और किसी उद्यम का कोई कारीगर भी फिर कभी तुझ में न मिलेगा; और चक्‍की के चलने का शब्‍द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा;
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुझमें फिर कभी नहीं वीणा बजेगी, और गायक कभी भी स्तुति पाठ न कर पायेंगे। वंशी कभी नहीं गूँजेंगी कोई भी तुरही तान न सुनेगा, तुझमें अब कोई कला शिल्पी कभी न मिलेगा अब तुझमें कोई भी कला न बचेगी! अब चक्की पीसने का स्वर कभी भी ध्वनित न होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“वीणावादकों और संगीतकारों की, मुरली और तुरही बजाने वालों की आवाज तुझ में फिर कभी सुनाई नहीं पड़ेगी; किसी भी व्‍यवसाय के कारीगर तुझ में फिर कभी नहीं मिलेंगे। “चक्‍की की आवाज तुझ में फिर कभी सुनाई नहीं पड़ेगी;
Hindi Bible HHBD
और वीणा बजानेवालों, और बजनियों, और बंसी बजानेवालों, और तुरही फूंकनेवालों का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा, और किसी उद्यम का कोई कारीगर भी फिर कभी तुझ में न मिलेगा; और चक्की के चलने का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur tum meñ bina bajaay aur gaana gaay waala baañsuri bajaay aur bigul fuuke waala log ke kabhi nai sunaay dei. Koi bhi kaam kare waala i siṭi meñ aapan dukaan nai kholi, aur chakki peese ke awaaj kabhi bhi sunaay nai dei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वीणा बजानेवालों, और गायकों, और बंसी बजानेवालों, और तुरही फूँकनेवालों का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा; और किसी उद्यम का कोई कारीगर भी फिर कभी तुझ में न मिलेगा; और चक्‍की के चलने का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वीणा बजानेवालों, संगीतकारों, बाँसुरी बजानेवालों और तुरही फूँकनेवालों का स्वर तुझमें फिर कभी सुनाई न देगा, और किसी कला का कोई शिल्पकार तुझमें फिर कभी न मिलेगा, और चक्‍की की आवाज़ तुझमें फिर कभी सुनाई नहीं देगी,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब से तुझमें गायकों, वीणा, बांसुरी तथा तुरही, का शब्द कभी सुनाई न पड़ेगा. अब से किसी भी कारीगर का, कोई कार्य तुझमें न पाया जाएगा. अब से तुझमें चक्की की आवाज, सुनाई न देगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वीणा बजानेवालों, गायकों, बंसी बजानेवालों, और तुरही फूँकनेवालों का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा, और किसी उद्यम का कोई कारीगर भी फिर कभी तुझ में न मिलेगा; और चक्की के चलने का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा;