Revelation 18:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jitanee us ne apanee badai kee aur sukh-avilas kiya utanee us ko peeda, aur shaek do kyonki vah apane man men kahatee haai, maain ranee ho baaittee hoo, vidhava naheen aur shaek men kabhee n paoongee.
Hindi 2017 (नया नियम)
“जितनी उसने अपनी बड़ाई की और सुख-विलास किया; उतनी उसको पीड़ा, और शोक दो; क्योंकि वह अपने मन में कहती है, ‘मैं रानी हो बैठी हूँ, विधवा नहीं; और शोक में कभी न पड़ूँगी।’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि जो महिमा और वैभव उसने स्वयं को दिया तुम उसी ढँग से उसे यातनाएँ और पीड़ा दो क्योंकि वह स्वयं अपने आप ही से कहती रही है, ‘मैं अपनी नृपासन विराजित महारानी मैं विधवा नहीं फिर शोक क्यों करूँगी?’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने जितनी डींग मारी और जितना भोगविलास किया है, उसे उतनी यन्त्रणा और उतना शोक दो। वह अपने मन में यह कहती है, ‘मैं रानी की तरह सिंहासन पर विराजमान हूँ। मैं विधवा नहीं हूँ और कभी शोक नहीं मनाऊंगी।’
Hindi Bible HHBD
जितनी उस ने अपनी बड़ाई की और सुख- विलास किया; उतनी उस को पीड़ा, और शोक दो; क्योंकि वह अपने मन में कहती है, मैं रानी हो बैठी हूं, विधवा नहीं; और शोक में कभी न पडूंगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U aurat apne aap ke jeewan meñ sab sukh paay ke bitaais. Ab uske dukh aur peeṛa sahe ke inaam deo. “Uske dil ke gahraai meñ Baibilon bolis, ‘Ham Raani hei! Ham kabhi bhi bidhwa nai hoyga ya jaane paayga ki dukhi hoy ke matlab kaa hei.’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जितनी उसने अपनी बड़ाई की और सुख– विलास किया, उतनी उसको पीड़ा और शोक दो; क्योंकि वह अपने मन में कहती है, ‘मैं रानी हो बैठी हूँ, विधवा नहीं; और शोक में कभी न पड़ूँगी।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जितनी उसने अपनी बड़ाई की और भोग-विलास किया, उतनी ही उसे पीड़ा और शोक दो। क्योंकि वह अपने मन में कहती है, ‘मैं रानी बनकर बैठी हूँ, मैं विधवा नहीं हूँ; मैं कभी शोक नहीं देखूँगी।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने जितनी अपनी प्रशंसा की और उसने जितना भोग विलास किया है, तुम भी उसे उतनी ही यातना और पीड़ा दो. क्योंकि वह मन ही मन कहती है, ‘मैं तो रानी समान विराजमान हूं, मैं विधवा नहीं हूं; मैं कभी विलाप न करूंगी.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जितनी उसने अपनी बड़ाई की और सुख-विलास किया; उतनी उसको पीड़ा, और शोक दो; क्योंकि वह अपने मन में कहती है, ‘मैं रानी हो बैठी हूँ, विधवा नहीं; और शोक में कभी न पड़ूँगी।’