Revelation 19:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain us ko dandvat karane ke liye usake panvon par gira us ne mujh se kaha dek, aeesa mat kar, maain tera aur tere bhaiyon ka sangee das hoo, jo yeeshu kee gavahee dene par sthiar haai, parameshvar hee ko dandvata kara kyonaki yeeshu kee gavahee bhavishyadanee kee atma haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
तब मैं उसको दण्‍डवत करने के लिये उसके पाँवों पर गिरा। उसने मुझ से कहा, “देख, ऐसा मत कर, मैं तेरा और तेरे भाइयों का संगी दास हूँ, जो यीशु की गवाही देने पर स्‍थिर हैं। परमेश्‍वर ही को दण्‍डवत् कर; क्‍योंकि यीशु की गवाही भविष्‍यद्वाणी की आत्‍मा है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और मैं उसकी उपासना करने के लिए उसके चरणों में गिर पड़ा। किन्तु वह मुझसे बोला, “सावधान! ऐसा मत कर। मैं तो तेरे और तेरे बधुंओं के साथ परमेश्वर का संगी सेवक हूँ जिन पर यीशु के द्वारा साक्षी दिए गए सन्देश के प्रचार का दायित्व है। परमेश्वर की उपासना कर क्योंकि यीशु के द्वारा प्रमाणित सन्देश इस बात का प्रमाण है कि उनमें एक नबी की आत्मा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब मैं उसकी आराधना करने के लिए उसके चरणों पर गिर पड़ा, लेकिन उस ने मुझ से यह कहा, “आप ऐसा नहीं करें। मैं भी आपका और आपके उन भाई-बहिनों का, जो येशु की दी हुई साक्षी सुरक्षित रखते हैं, साथी सेवक हूँ। आप परमेश्‍वर की ही आराधना करें, क्‍योंकि येशु की साक्षी नबूवत की आत्‍मा है।”
Hindi Bible HHBD
और मैं उस को दण्डवत करने के लिये उसके पांवों पर गिरा; उस ने मुझ से कहा; देख, ऐसा मत कर, मैं तेरा और तेरे भाइयों का संगी दास हूं, जो यीशु की गवाही देने पर स्थिर हैं, परमेश्वर ही को दण्डवत् कर; क्योंकि यीशु की गवाही भविष्यद्वाणी की आत्मा है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham ainjal ke goṛ pe gir paṛa aur uske weship kare laga. Lekin ainjal bolis, “I nai karo! Ham ek naukar hei, ṭheek tumhaar aur sab ke rakam jon Yeeshu ke baare meñ parchaar kare hei. Parmeshwar ke chhoṛ ke aur koi ke weship nai karo. Jon koi bhi Yeeshu ke baare meñ bataay hei, u Aatma ke sakti se kare hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं उसको दण्डवत् करने के लिये उसके पाँवों पर गिर पड़ा। उसने मुझ से कहा, “देख, ऐसा मत कर, मैं तेरा और तेरे भाइयों का संगी दास हूँ जो यीशु की गवाही देने पर स्थिर हैं। परमेश्‍वर ही को दण्डवत् कर।” क्योंकि यीशु की गवाही भविष्यद्वाणी की आत्मा है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब मैं उसे दंडवत् करने के लिए उसके पैरों पर गिर पड़ा। परंतु उसने मुझसे कहा, “देख, ऐसा मत कर; मैं तेरा और तेरे उन भाइयों का संगी दास हूँ, जो यीशु की साक्षी पर स्थिर हैं; केवल परमेश्‍वर को ही दंडवत् कर। क्योंकि यीशु की साक्षी भविष्यवाणी की आत्मा है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं उस स्वर्गदूत को दंडवत करने उसके चरणों में गिर पड़ा किंतु उसने मुझसे कहा, “मेरी वंदना न करो! मैं तो तुम्हारे और तुम्हारे भाई बहनों के समान ही, जो मसीह येशु के गवाह हैं, दास हूं. दंडवत परमेश्वर को करो! क्योंकि मसीह येशु के विषय का प्रचार ही भविष्यवाणी का आधार है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैं उसको दण्डवत् करने के लिये उसके पाँवों पर गिरा । उसने मुझसे कहा, “ऐसा मत कर, मैं तेरा और तेरे भाइयों का संगी दास हूँ, जो यीशु की गवाही देने पर स्थिर हैं। परमेश्वर ही को दण्डवत् कर।” क्योंकि यीशु की गवाही भविष्यद्वाणी की आत्मा है।