Revelation 19:20 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah pashu aur usake sath vah jootta bhvishyadvkta pakada gaya, jis ne usake samhane aeese chinh dikhaae the, jin ke dara us ne un ko bhramaya, jinho ne us pashu kee chhap lee thee, aur jo us kee moorat kee pooja karate the, ye donon jeete jee us ag kee jheel men jo gandhak se jalatee haai, dale gaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्‍यद्वक्‍ता पकड़ा गया, जिसने उसके सामने ऐसे चिन्‍ह दिखाए थे, जिनके द्वारा उसने उनको भरमाया, जिन पर उस पशु की छाप थी, और जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे। ये दोनों जीते जी उस आग की झील में, जो गन्‍धक से जलती है, डाले गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पशु को घेर लिया गया था। उसके साथ वह झूठा नबी भी था जो उसके सामने चमत्कार दिखाया करता था और उनको छला करता था जिन पर उस पशु की छाप लगी थी और जो उसकी मूर्ति की उपासना किया करते थे। उस पशु और झूठे नबी दोनों को ही जलते गंधक की भभकती झील में जीवित ही डाल दिया गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पशु बन्‍दी बनाया गया और उसके साथ वह झूठा नबी भी, जिसने पशु के निरीक्षण में चमत्‍कार दिखा कर उन लोगों को बहकाया था, जिन्‍होंने पशु की छाप ग्रहण की थी और उसकी प्रतिमा की आराधना की थी। वे दोनों जीवित ही धधकते गन्‍धक के अग्‍निकुण्‍ड में डाल दिये गये।
Hindi Bible HHBD
और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिस ने उसके साम्हने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिन के द्वारा उस ने उन को भरमाया, जिन्हो ने उस पशु की छाप ली थी, और जो उस की मूरत की पूजा करते थे, ये दोनों जीते जी उस आग की झील में जो गन्धक से जलती है, डाले गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin u jaanwar aur sab jhuuṭa nabi pakṛaay gain. I wahi nabi hei jon jaanwar ke waaste chamatkaar karis raha, ki jisse u sab ke pagla banaai jon sab ke lage jaanwar ke cheenha raha aur muurti ke puuja karat rahin. Jaanwar aur jhuuṭa nabi jinde ek sañghe jarte salfa ke nadi meñ feñk dewa gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह पशु, और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्‍ता पकड़ा गया जिसने उसके सामने ऐसे चिह्न दिखाए थे जिनके द्वारा उसने उनको भरमाया जिन पर उस पशु की छाप थी और जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे। ये दोनों जीते जी उस आग की झील में, जो गन्धक से जलती है, डाले गए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यवक्‍ता पकड़ा गया, जिसने उसके सामने चिह्‍न दिखाए थे। उन चिह्‍नों से उसने उन लोगों को भरमाया जिन पर पशु की छाप थी और जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे। उन दोनों को गंधक से जलती हुई आग की झील में जीवित ही फेंक दिया गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उस हिंसक पशु को पकड़ लिया गया. उसके साथ ही उस झूठे भविष्यवक्ता को भी, जो उस पशु के नाम में चमत्कार चिह्न दिखाकर उन्हें छल रहा था, जिन पर उस हिंसक पशु की मुहर छपी थी तथा जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे. इन दोनों को जीवित ही गंधक से धधकती झील में फेंक दिया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिसने उसके सामने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिनके द्वारा उसने उनको भरमाया, जिन पर उस पशु की छाप थी, और जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे। ये दोनों जीते जी उस आग की झील में, जो गन्धक से जलती है, डाले गए।