Revelation 19:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne badee bheed ka sa, aur bahut jal ka sa shabd, aur garjanon ka sa bada shabd suna, ki hallailooyyah, isaliye ki prabhu hamara parameshvar, sarvashaktaiman rajy karata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मैंने बड़ी भीड़ का सा और बहुत जल का सा शब्‍द, और गर्जनों का सा बड़ा शब्‍द सुना: “हालेलूय्‍याह! इसलिये कि प्रभु हमारा परमेश्‍वर, सर्वशक्तिमान राज्‍य करता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर मैंने एक बड़े जनसमुद्र का सा शब्द सुना जो एक विशाल जलप्रवाह और मेघों के शक्तिशाली गर्जन-तर्जन जैसा था। लोग गा रहे थे: “हल्लिलूय्याह! उसकी जय हो, क्योंकि हमारा प्रभु परमेश्वर! सर्वशक्ति सम्पन्न राज्य कर रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब मैंने एक विशाल जन-समुदाय की-सी आवाज, समुद्र की लहरों और गरजते हुए बादलों की प्रचंड आवाज को यह कहते हुए सुना, “प्रभु की स्‍तुति करो! हमारे सर्वशक्‍तिमान् प्रभु परमेश्‍वर ने राज्‍याधिकार ग्रहण किया है।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने बड़ी भीड़ का सा, और बहुत जल का सा शब्द, और गर्जनों का सा बड़ा शब्द सुना, कि हल्लिलूरयाह, इसलिये कि प्रभु हमारा परमेश्वर, सर्वशक्तिमान राज्य करता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ham suna, jeise ek baṛa bheeṛ jon bharbhaṛaate baaṛh aur garajte baadar ke rakam ek sañghe mil gain hei. Ulog bolat rahin, “Prabhu ke Jay! Ham log ke Mahaan Prabhu Parmeshwar ab raaja ke rakam raaj kare hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने बड़ी भीड़ का सा और बहुत जल का सा शब्द, और गर्जन का सा बड़ा शब्द सुना: “हल्‍लिलूय्याह! क्योंकि प्रभु हमारा परमेश्‍वर सर्वशक्‍तिमान राज्य करता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर मैंने एक बड़ी भीड़, और बहुत सी जल-धाराओं और भयंकर गर्जनों के समान एक आवाज़ को यह कहते हुए सुना: हाल्‍लेलूय्याह! क्योंकि हमारा सर्वशक्‍तिमान, प्रभु परमेश्‍वर राज्य करता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मुझे बड़ी भीड़ का शब्द तेज लहरों तथा बादलों की गर्जन की आवाज के समान यह कहता सुनाई दिया: “हाल्लेलूयाह! प्रभु हमारे परमेश्वर, जो सर्वशक्तिमान हैं, राज्य-कर रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने बड़ी भीड़ के जैसा और बहुत जल के जैसा शब्द, और गर्जनों के जैसा बड़ा शब्द सुना “हालेलूय्याह! इसलिए कि प्रभु हमारा परमेश्वर, सर्वशक्तिमान राज्य करता है।