Revelation 19:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne mujh se kaha yah lik, ki dhany ve haai, jo memne ke byah ke bhoj men bulaae gaae haain fir us ne mujh se kaha, ye vachan parameshvar ke saty vachan haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब उसने मुझ से कहा, “यह लिख, कि धन्‍य वे हैं, जो मेमने के विवाह के भोज में बुलाए गए हैं।” फिर उसने मुझ से कहा, “ये वचन परमेश्‍वर के सत्‍य वचन हैं।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर वह मुझसे कहने लगा, “लिखो वे धन्य हैं जिन्हें इस विवाह भोज में बुलाया गया है।” उसने फिर कहा, “ये परमेश्वर के सत्य वचन हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍वर्गदूत ने मुझ से कहा, “यह लिखो: धन्‍य हैं वे, जो मेमने के विवाह-भोज में निमन्‍त्रित हैं!” और उसने मुझ से यह भी कहा, “ये परमेश्‍वर के सत्‍य वचन हैं।”
Hindi Bible HHBD
और उस ने मुझ से कहा; यह लिख, कि धन्य वे हैं, जो मेम्ने के ब्याह के भोज में बुलाए गए हैं; फिर उस ने मुझ से कहा, ये वचन परमेश्वर के सत्य वचन हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab u ainjal hamme bataais, “Iske likho. Parmeshwar u sab ke aasheesh dei jon ke Memna ke saadi meñ bulaawa gais hei.” Ainjal i bhi bolis, “I sab cheej jon Parmeshwar bolis hei, sab sach hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब स्वर्गदूत ने मुझ से कहा, “यह लिख, कि धन्य वे हैं, जो मेम्ने के विवाह के भोज में बुलाए गए हैं।” फिर उसने मुझ से कहा, “ये वचन परमेश्‍वर के सत्य वचन हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब उसने मुझसे कहा, “लिख: धन्य हैं वे जो मेमने के विवाह-भोज में आमंत्रित किए गए हैं।” और उसने मुझसे कहा, “ये वचन, परमेश्‍वर के सत्य वचन हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, “लिखो: ‘धन्य हैं वे, जो मेमने के विवाह-भोज में आमंत्रित हैं!’ ” तब उसने यह भी कहा, “परमेश्वर के द्वारा भेजा गया-यह संदेश सच है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, “यह लिख, कि धन्य वे हैं, जो मेम्ने के विवाह के भोज में बुलाए गए हैं।” फिर उसने मुझसे कहा, “ये वचन परमेश्वर के सत्य वचन हैं।”