Revelation 2:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain yah to janata hoo, ki too vahan rahata haai jahan shautan ka sinhasan haai, aur mere nam par sthiar rahata haai aur mujh par vishvas karane se un dinon men bhee peechhe naheen hatta jin men mera vishvasayogy sakshaee antaipas, tum men us sthan par ghaat kiya gaya jahan shautan rahata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
‘मैं यह तो जानता हूँ, कि तू वहाँ रहता है जहाँ शैतान का सिंहासन है, और मेरे नाम पर स्‍थिर रहता है; और मुझ पर विश्‍वास करने से उन दिनों में भी पीछे नहीं हटा जिनमें मेरा विश्‍वासयोग्‍य साक्षी अन्‍तिपास, तुम में उस स्‍थान पर घात किया गया जहाँ शैतान रहता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं जानता हूँ तू कहाँ रह रहा है। तू वहाँ रह रहा है जहाँ शैतान का सिंहासन है और मैं यह भी जानता हूँ कि तू मेरे नाम को थामे हुए है तथा तूने मेरे प्रति अपने विश्वास को कभी नहीं नकारा है। तुम्हारे उस नगर में जहाँ शैतान का निवास है, मेरा विश्वासपूर्ण साक्षी अन्तिपास मार दिया गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं जानता हूँ कि तुम्‍हारा निवास कहाँ है- वह उस स्‍थान में है, जहाँ शैतान की गद्दी है। फिर भी तुम मेरा नाम दृढ़ बनाये रखते हो और तुमने उन दिनों भी मुझ में अपना विश्‍वास नहीं त्‍यागा, जब मेरा विश्‍वस्‍त साक्षी अन्‍तिपास तुम्‍हारे नगर में, जो शैतान का निवास स्‍थान है, मारा गया।
Hindi Bible HHBD
मैं यह तो जानता हूं, कि तू वहां रहता है जहां शैतान का सिंहासन है, और मेरे नाम पर स्थिर रहता है; और मुझ पर विश्वास करने से उन दिनों में भी पीछे नहीं हटा जिन में मेरा विश्वासयोग्य साक्षी अन्तिपास, तुम में उस स्थान पर घात किया गया जहां शैतान रहता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham janta hei tum wahiñ rahta hei jahañ saitaan ke siñghaasan hei. Lekin tum hamaar naam pe ṭika hei. Ṭheek huañ jahañ saitaan rahe hei, wahiñ se Antipas naam ke hamaar imaandaar gawaah ke le jaawa gay raha aur uske jaan se maar dewa gay raha. Fir bhi tum ham pe biswaas kare ke nai chhoṛa.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं यह जानता हूँ कि तू वहाँ रहता है जहाँ शैतान का सिंहासन है; तू मेरे नाम पर स्थिर रहता है, और मुझ पर विश्‍वास करने से उन दिनों में भी पीछे नहीं हटा जिनमें मेरा विश्‍वासयोग्य साक्षी अन्तिपास, तुम्हारे बीच उस स्थान पर घात किया गया जहाँ शैतान रहता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं जानता हूँ कि तू कहाँ रहता है—जहाँ शैतान का सिंहासन है। तू मेरे नाम को थामे रहता है और तूने उन दिनों में भी मुझ पर अपने विश्‍वास का इनकार नहीं किया जब मेरा विश्‍वासयोग्य साक्षी अंतिपास तुम्हारे बीच उस स्थान पर मार डाला गया, जहाँ शैतान का वास है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं जानता हूं कि तुम्हारा घर कहां है—जहां शैतान का सिंहासन है—फिर भी मेरे नाम के प्रति तुम्हारी सच्चाई बनी रही और तुमने मेरे प्रति अपने विश्वास का त्याग नहीं किया—उस समय भी, जब मेरे गवाह, मेरे विश्वासयोग्य अन्तिपास की तुम्हारे नगर में, जहां शैतान का घर है, हत्या कर दी गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैं यह तो जानता हूँ, कि तू वहाँ रहता है जहाँ शैतान का सिंहासन है, और मेरे नाम पर स्थिर रहता है; और मुझ पर विश्वास करने से उन दिनों में भी पीछे नहीं हटा जिनमें मेरा विश्वासयोग्य साक्षी अन्तिपास, तुम्हारे बीच उस स्थान पर मारा गया जहाँ शैतान रहता है।