Revelation 2:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jis ke kan ho, vah sun le ki atma kaleeasiyaon se kya kahata haai jo jay paa, us ko maain gupt manna men se doonga, aur use aek shvet patthr bhee doonga aur us patthr par aek nam likha hua hoga, jise usake panevale ke sivay aur koi n janega..
Hindi 2017 (नया नियम)
‘जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है; जो जय पाए, उसको मैं गुप्‍त मन्‍ना में से दूँगा, और उसे एक श्‍वेत पत्‍थर भी दूँगा; और उस पत्‍थर पर एक नाम लिखा हुआ होगा, जिसे उसके पानेवाले के सिवाय और कोई न जानेगा।’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जो सुन सकता है, वह सुने कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कह रहा है! “जो विजयी होगा, मैं उसे स्वर्ग में छिपा मन्ना दूँगा। मैं उसे एक श्वेत पत्थर भी दूँगा जिस पर एक नया नाम अंकित होगा। जिसे उसके सिवा और कोई नहीं जानता जिसे वह दिया गया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है। जो विजय प्राप्‍त करेगा, उसको मैं थोड़ा-सा गुप्‍त “मन्ना” और अनुग्रह का प्रतीक श्‍वेत पत्‍थर प्रदान करूँगा। उस पत्‍थर पर एक नया नाम अंकित होगा, जिसको पानेवाले के अतिरिक्‍त और कोई नहीं जानता।
Hindi Bible HHBD
जिस के कान हों, वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है; जो जय पाए, उस को मैं गुप्त मन्ना में से दूंगा, और उसे एक श्वेत पत्थर भी दूंगा; और उस पत्थर पर एक नाम लिखा हुआ होगा, जिसे उसके पानेवाले के सिवाय और कोई न जानेगा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar tum log ke lage kaan hei to suno ki Aatma sab chech se kaa bole hei. Sab koi jon jeet gais hei, ulog ke ham kuchh chhipaan khaana dega. Ham u sab log ke ek ek ujjar patthar dega jispe ek nawa naam likhaan rahi. Aur koi u naam nai jaane paai, khali u jaani jon ke patthar dewa gais raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है। जो जय पाए, उस को मैं गुप्‍त मन्ना में से दूँगा, और उसे एक श्‍वेत पत्थर भी दूँगा; और उस पत्थर पर एक नाम लिखा हुआ होगा, जिसे उसके पानेवाले के सिवाय और कोई न जानेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“जिसके पास कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है: जो जय पाए उसे मैं गुप्‍त मन्‍ना में से दूँगा, और उसे एक श्‍वेत पत्थर भी दूँगा जिस पर एक नया नाम लिखा हुआ होगा, जिसे उसके प्राप्‍त करनेवाले को छोड़ और कोई न जान पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिसके कान हों, वह सुन ले कि कलीसियाओं से पवित्र आत्मा का कहना क्या है. जो विजयी होगा, मैं उसे गुप्‍त रखे गए मन्‍ना में से दूंगा तथा एक सफेद पत्थर भी, जिस पर एक नया नाम उकेरा हुआ होगा, जिसे उसके अलावा, जिसने उसे प्राप्‍त किया है, अन्य कोई नहीं जानता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिसके कान हों, वह सुन ले कि पवित्र आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है; जो जय पाए, उसको मैं गुप्त मन्ना में से दूँगा, और उसे एक श्वेत पत्थर भी दूँगा; और उस पत्थर पर एक नाम लिखा हुआ होगा, जिसे उसके पानेवाले के सिवाय और कोई न जानेगा।