Revelation 2:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tooateera kee kaleesiya ke doot ko yah lik, ki, parameshvar ka putra jis kee ankhe ag kee jvala kee nai, aur jis ke panv uttm peetal ke saman haai, yah kahata haai, ki
Hindi 2017 (नया नियम)
“थूआतीरा की कलीसिया के दूत को यह लिख: परमेश्वर का पुत्र जिसकी आँखें आग की ज्वाला के समान, और जिसके पाँव उत्तम पीतल के समान हैं, वह यह कहता है:
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“थूआतीरा की कलीसिया के स्वर्गदूत के नाम: “परमेश्वर का पुत्र, जिसके नेत्र धधकती आग के समान हैं, तथा जिसके चरण शुद्ध काँसे के जैसे हैं, इस प्रकार कहता है:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“थुआतीरा की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जिसकी आँखें अग्नि की तरह धधकती हैं और जिसके पैर पीतल की तरह चमकते हैं, उस परमेश्वर-पुत्र का सन्देश इस प्रकार है:
Hindi Bible HHBD
और थूआतीरा की कलीसिया के दूत को यह लिख, कि, परमेश्वर का पुत्रा जिस की आंखे आग की ज्वाला की नाई, और जिस के पांव उत्तम पीतल के समान हैं, यह कहता है, कि
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yahi hei jon tumme Thuaateera ke chech ke ainjal ke lage likhe ke hei, Ham Parmeshwar ke Laṛka hei! Hamaar aañkhi aagi ke flaims ke rakam hei, aur hamaar goṛ bronze ke rakam hei. Suno ham kon cheej bolta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“थुआतीरा की कलीसिया के दूत को यह लिख: “परमेश्वर का पुत्र जिसकी आँखें आग की ज्वाला के समान, और जिसके पाँव उत्तम पीतल के समान हैं, वह यह कहता है कि
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“थुआतीरा की कलीसिया के दूत को यह लिख: “परमेश्वर का पुत्र जिसकी आँखें आग की ज्वाला के समान और जिसके पैर चमकते हुए पीतल के समान हैं, वह यह कहता है:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“थुआतेइरा नगर की कलीसिया के लिए चुने हुए दूत को लिखो: परमेश्वर के पुत्र का, जिसकी आंखें अग्नि ज्वाला समान तथा पैर भट्टी तपा कर चमकाए गए कांसे के समान हैं, कहना यह है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“थुआतीरा की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: “परमेश्वर का पुत्र जिसकी आँखें आग की ज्वाला के समान, और जिसके पाँव उत्तम पीतल के समान हैं, वह यह कहता है: