Revelation 2:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain tere klesh aur daaridrata ko janata hoon parantu too dhanee haai aur jo log apane ap ko yahoodee kahate haain aur haain nahee, par shautan kee sabha haai, un kee ninda ko bhee janata hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
‘मैं तेरे क्‍लेश और दरिद्रता को जानता हूँ (परन्‍तु तू धनी है); और जो लोग अपने आप को यहूदी कहते हैं और हैं नहीं, पर शैतान की सभा हैं, उनकी निन्‍दा को भी जानता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं तुम्हारी यातना और तुम्हारी दीनता के विषय में जानता हूँ। यद्यपि वास्तव में तुम धनवान हो! जो अपने आपको यहूदी कह रहे हैं, उन्होंने तुम्हारी जो निन्दा की है, मैं उसे भी जानता हूँ। यद्यपि वे यहूदी हैं नहीं। बल्कि वे तो उपासकों का एक ऐसा जमघट हैं जो शैतान से सम्बन्धित है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुम्‍हारे संकट और दरिद्रता से परिचित हूँ। फिर भी तुम धनी हो; और मैं यह भी जानता हूँ कि वे लोग तुम्‍हारी कितनी बदनामी करते हैं जो अपने को “यहूदा-वासी” कहते हैं, किन्‍तु जो यहूदा के नहीं, बल्‍कि शैतान के सभागृह के सदस्‍य हैं।
Hindi Bible HHBD
मैं तेरे क्लेश और दरिद्रता को जानता हूं; (परन्तु तू धनी है); और जो लोग अपने आप को यहूदी कहते हैं और हैं नहीं, पर शैतान की सभा हैं, उन की निन्दा को भी जानता हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham janta hei ki tum ketna dukh uṭhaaya aur tum ketna gareeb hei, lekin tum dhani hei. Ham janta hei ki jon log apne aap ke Yahuudi bole hei, tumhaar baare meñ ketna ninda karin. Lekin ulog asal meñ Yahuudi nai hei. Ulog ek grup hei jon Saitaan ke hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तेरे क्लेश और दरिद्रता को जानता हूँ (परन्तु तू धनी है), और जो लोग अपने आप को यहूदी कहते हैं और हैं नहीं, पर शैतान की सभा हैं, उनकी निन्दा को भी जानता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं तेरे क्लेश और तेरी निर्धनता को जानता हूँ (परंतु तू धनी है), और मैं उनकी निंदा को भी जानता हूँ जो अपने आपको यहूदी कहते हैं परंतु हैं नहीं, बल्कि शैतान की मंडली हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हारी पीड़ा और कंगाली से परिचित हूं—किंतु वास्तव में तुम धनी हो! मैं उनके द्वारा तुम्हारे लिए इस्तेमाल अपशब्दों से भी परिचित हूं, जो स्वयं को यहूदी कहते तो हैं किंतु हैं नहीं. वे शैतान का सभागृह हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैं तेरे क्लेश और दरिद्रता को जानता हूँ (परन्तु तू धनी है); और जो लोग अपने आपको यहूदी कहते हैं और हैं नहीं, पर शैतान का आराधनालय हैं, उनकी निन्दा को भी जानता हूँ।