Revelation 20:10 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur un ka bhramanevala shautan ag aur gandhak kee us jhaeel me, jis men vah pashu aur jootta bhavishyadvkta bhee hoga, dal diya jaaega, aur ve rat din yuganuyug peed men tadpate rahenge..
Hindi 2017 (नया नियम)
और उनका भरमानेवाला शैतान आग और गन्धक की उस झील में, जिसमें वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा; और वे रात-दिन युगानुयुग पीड़ा में तड़पते रहेंगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस के पश्चात् उस शैतान को जो उन्हें छलता रहा है भभकती गंधक की झील में फेंक दिया जाएगा जहाँ वह पशु और झूठे नबी, दोनों ही डाले गए हैं। सदा सदा के लिए उन्हें रात दिन तड़पाया जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्हें बहकाने वाले शैतान को आग और गन्धक के कुण्ड में डाल दिया गया, जहाँ पशु और झूठा नबी डाल दिये गये थे। वे युग-युगों तक दिन रात यन्त्रणा भोगेंगे।
Hindi Bible HHBD
और उन का भरमानेवाला शैतान आग और गन्धक की उस झाील में, जिस में वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा, और वे रात दिन युगानुयुग पीड़ में तड़पते रहेंगे।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ulog ke bharmaay waala saitaan ke aagi ke kuñḍ aur garam salfa meñ feñk dewa jaai. U huañ pe jhuuṭa nabi aur jaanwar ke sañghe rahi, aur ulog raato din hardam ke waaste peeṛa meñ taṛpi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन का भरमानेवाला शैतान आग और गन्धक की उस झील में, जिसमें वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा; और वे रात दिन युगानुयुग पीड़ा में तड़पते रहेंगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर उन्हें भरमानेवाला शैतान उस आग और गंधक की झील में फेंक दिया गया, जिसमें वह पशु और झूठा भविष्यवक्ता डाले गए थे; और वे दिन और रात युगानुयुग तड़पते रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शैतान को, जिसने उनके साथ छल किया था, आग तथा गंधक की झील में फेंक दिया गया, जहां उस हिंसक पशु और झूठे भविष्यवक्ता को भी फेंका गया है. वहां उन्हें अनंत काल के लिए दिन-रात ताड़ना दी जाती रहेगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनका भरमानेवाला शैतान आग और गन्धक की उस झील में, जिसमें वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा; और वे रात-दिन युगानुयुग पीड़ा में तड़पते रहेंगे।