Revelation 20:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne sinhasan dekhe, aur un par log baaitt gaa, aur un ko nyay karane ka aadhaikar diya gaya aur un kee atmaon ko bhee dekha, jin ke sir yeeshu kee gavahee dene aur parameshvar ke vachan ke karan katte gaae the aur jinhon ne n us pashu kee, aur n us kee moorat kee pooja kee thee, aur n us kee chhap apane mathe aur hathon par lee thee ve jeevit hokar maseeh ke sath hajar varsha tak rajy karate rahe.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मैंने सिंहासन देखे, और उन पर लोग बैठ गए, और उनको न्‍याय करने का अधिकार दिया गया। और उनकी आत्‍माओं को भी देखा, जिनके सिर यीशु की गवाही देने और परमेश्‍वर के वचन के कारण काटे गए थे, और जिन्होंने न उस पशु की, और न उसकी मूर्ति की पूजा की थी, और न उसकी छाप अपने माथे और हाथों पर ली थी। वे जीवित होकर मसीह के साथ हजार वर्ष तक राज्‍य करते रहे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर मैंने कुछ सिंहासन देखे जिन पर कुछ लोग बैठे थे। उन्हें न्याय करने का अधिकार दिया गया था। और मैंने उन लोगों की आत्माओं को देखा जिनके सिर, उस सत्य के कारण, जो यीशु द्वारा प्रमाणित है, और परमेश्वर के संदेश के कारण काटे गए थे, जिन्होंने उस पशु या उसकी प्रतिमा की कभी उपासना नहीं की थी। तथा जिन्होंने अपने माथों पर या अपने हाथों पर उसका संकेत चिन्ह धारण नहीं किया था। वे फिर से जीवित हो उठे और उन्होंने मसीह के साथ एक हज़ार वर्ष तक राज्य किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने सिंहासन देखे। जो उन पर बैठने आये, उन्‍हें न्‍याय करने का अधिकार दिया गया। मैंने उन लोगों की आत्‍माओं को भी देखा, जिनके सिर येशु की साक्षी और परमेश्‍वर के वचन के कारण काटे गये थे, जिन्‍होंने पशु और उसकी प्रतिमा की आराधना नहीं की थी तथा अपने माथे और हाथों पर पशु की छाप अंकित नहीं होने दिया था। वे पुनर्जीवित हो कर मसीह के साथ एक हजार वर्ष तक राज्‍य करते रहे।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने सिंहासन देखे, और उन पर लोग बैठ गए, और उन को न्याय करने का अधिकार दिया गया; और उन की आत्माओं को भी देखा, जिन के सिर यीशु की गवाही देने और परमेश्वर के वचन के कारण काटे गए थे; और जिन्हों ने न उस पशु की, और न उस की मूरत की पूजा की थी, और न उस की छाप अपने माथे और हाथों पर ली थी; वे जीवित होकर मसीह के साथ हजार वर्ष तक राज्य करते रहे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham siñghaasan dekha, aur uspe wahi log beiṭhin jon ke nyaay kare ke adhikaar raha. Ham ulog ke aatma ke dekha, jon log ke muuṛ kaaṭ dewa gais raha, kaahe ke ulog Yeeshu ke baare meñ bataais raha aur ulog Parmeshwar ke vachan ke parchaar karin raha. I wahi log rahin jon jaanwar aur muurti ke weship nai karin raha, aur ilog aapan haath aur maatha pe cheenha nai lagwaain raha. I log jinda hoy jaai aur Yeeshu ke sañghe hajaar saal tak raaj kari.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने सिंहासन देखे, और उन पर लोग बैठ गए, और उनको न्याय करने का अधिकार दिया गया। मैं ने उनकी आत्माओं को भी देखा, जिनके सिर यीशु की गवाही देने और परमेश्‍वर के वचन के कारण काटे गए थे, और जिन्होंने न उस पशु की, और न उसकी मूर्ति की पूजा की थी, और न उसकी छाप अपने माथे और हाथों पर ली थी। वे जीवित होकर मसीह के साथ हज़ार वर्ष तक राज्य करते रहे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर मैंने सिंहासन देखे और उन पर लोग बैठ गए और उन्हें न्याय करने का अधिकार दिया गया। फिर मैंने उन लोगों की आत्माओं को भी देखा जिनके सिर यीशु की गवाही देने और परमेश्‍वर के वचन के कारण काट दिए गए थे, और जिन्होंने न तो उस पशु की और न ही उसकी मूर्ति की पूजा की थी और न अपने माथे और हाथों पर उसकी छाप लगवाई थी। फिर वे जीवित हो गए और उन्होंने एक हज़ार वर्ष तक मसीह के साथ राज्य किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैंने सिंहासन देखे. उन पर वे व्यक्ति बैठे थे, जिन्हें न्याय करने का अधिकार दिया गया था. तब मैंने उनकी आत्माओं को देखा, जिनके सिर मसीह येशु से संबंधित उनकी गवाही तथा परमेश्वर के वचन का प्रचार करने के कारण उड़ा दिए गए थे. उन्होंने उस हिंसक पशु या उसकी मूर्ति की पूजा नहीं की थी. जिनके मस्तक तथा हाथ पर उसकी मुहर नहीं लगी थी, वे जीवित हो उठे और उन्होंने हज़ार वर्ष तक मसीह के साथ राज्य किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने सिंहासन देखे, और उन पर लोग बैठ गए, और उनको न्याय करने का अधिकार दिया गया। और उनकी आत्माओं को भी देखा, जिनके सिर यीशु की गवाही देने और परमेश्वर के वचन के कारण काटे गए थे, और जिन्होंने न उस पशु की, और न उसकी मूर्ति की पूजा की थी, और न उसकी छाप अपने माथे और हाथों पर ली थी। वे जीवित होकर मसीह के साथ हजार वर्ष तक राज्य करते रहे।