Revelation 21:10 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah mujhe atma me, aek bade aur unche pahad par le gaya, aur paavitra nagar yarooshalem ko svarga par se parameshvar ke pas se utarate dikhaya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और वह मुझे आत्मा में, एक बड़े और ऊँचे पहाड़ पर ले गया, और पवित्र नगर यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से उतरते दिखाया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अभी मैं आत्मा के आवेश में ही था कि वह मुझे एक विशाल और ऊँचे पर्वत पर ले गया। फिर उसने मुझे यरूशलेम की पवित्र नगरी का दर्शन कराया। वह परमेश्वर की ओर से आकाश से नीचे उतर रही थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं आत्मा से आविष्ट हो गया और स्वर्गदूत ने मुझे एक विशाल तथा ऊंचे पर्वत पर ले जा कर पवित्र नगरी यरूशलेम दिखायी। वह स्वर्ग से परमेश्वर के यहाँ से उतर रही थी।
Hindi Bible HHBD
और वह मुझे आत्मा में, एक बड़े और ऊंचे पहाड़ पर ले गया, और पवित्रा नगर यरूशलेम को स्वर्ग पर से परमेश्वर के पास से उतरते दिखाया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Aatma ke madat se, u hamme ek bahut uucha pahaaṛ ke uppar le gais. Tab u hamme pawitr siṭi Yarushalam dekhaais jon swarag se Parmeshwar ke lage se aat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह मुझे आत्मा में एक बड़े और ऊँचे पहाड़ पर ले गया, और पवित्र नगर यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से उतरते दिखाया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब वह मुझे आत्मा में एक विशाल और ऊँचे पहाड़ पर ले गया, और पवित्र नगर यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से नीचे उतरते हुए दिखाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह मुझे मेरी आत्मा में ध्यानमग्न अवस्था में एक बड़े पहाड़ के ऊंचे शिखर पर ले गया और मुझे परमेश्वर की ओर से स्वर्ग से उतरता हुआ पवित्र नगर येरूशलेम दिखाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह मुझे आत्मा में, एक बड़े और ऊँचे पहाड़ पर ले गया, और पवित्र नगर यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से उतरते दिखाया।