Revelation 21:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo mere sath baten kar raha tha, usake pas nagar, aur usake faattkon aur us kee shaharapanah ko napane ke liye aek sone ka gaj tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
जो मेरे साथ बातें कर रहा था, उसके पास नगर और उसके फाटकों और उसकी शहरपनाह को नापने के लिये एक सोने का गज था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो स्वर्गदूत मुझसे बात कर रहा था, उसके पास सोने से बनी नापने की एक छड़ी थी जिससे वह उस नगर को, उसके द्वारों को और उसके परकोटे को नाप सकता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो मुझ से बातें कर रहा था, उस के पास नगर, उस के फाटक और उस के परकोटे नापने के लिए एक मापक दण्‍ड, सोने का सरकण्‍डा था।
Hindi Bible HHBD
और जो मेरे साथ बातें कर रहा था, उसके पास नगर, और उसके फाटकों और उस की शहरपनाह को नापने के लिये एक सोने का गज था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon ainjal ham se baat karis raha, uske lage siṭi aur uske gaiṭ aur diwaar naape ke waaste sona ke naape waala sṭik raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो मेरे साथ बातें कर रहा था उसके पास नगर और उसके फाटकों और उसकी शहरपनाह को नापने के लिये एक सोने का गज़ था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जो मुझसे बातें कर रहा था उसके पास नगर और उसके फाटकों को और उसकी शहरपनाह को नापने के लिए सोने का एक मापदंड था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो स्वर्गदूत, मुझे संबोधित कर रहा था, उसके पास नगर, उसके द्वार तथा उसकी शहरपनाह को मापने के लिए सोने का एक मापक-दंड था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो मेरे साथ बातें कर रहा था, उसके पास नगर और उसके फाटकों और उसकी शहरपनाह को नापने के लिये एक सोने का गज था।