Revelation 21:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us kee shaharapanah kee judai yashab kee thee, aur nagar aeese chokhe sone ka tha, ja svachchh kanch ke saman ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसकी शहरपनाह यशब की बनी थी, और नगर ऐसे शुद्ध सोने का था, जो स्वच्छ काँच के समान हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नगर का परकोटा यशब नामक रत्न का बना था तथा नगर को काँच के समान चमकते शुद्ध सोने से बनाया गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शहरपनाह सूर्यकान्त की बनी थी, लेकिन नगर विशुद्ध स्वर्ण का बना था, जो स्फटिक-जैसा चमकता था।
Hindi Bible HHBD
और उस की शहरपनाह की जुड़ाई यशब की थी, और नगर ऐसे चोखे सोने का था, जा स्वच्छ कांच के समान हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Diwaar ek mahañga patthar (jasper) ke bana raha, aur siṭi asli sona ke bana raha, jon safa glaas ke rakam raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसकी शहरपनाह यशब की बनी थी, और नगर ऐसे शुद्ध सोने का था जो स्वच्छ काँच के समान हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसकी शहरपनाह सूर्यकांत मणि से बनी थी और नगर स्वच्छ काँच के समान शुद्ध सोने का था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शहरपनाह सूर्यकांत मणि की तथा नगर शुद्ध सोने का बना था, जिसकी आभा निर्मल कांच के समान थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसकी शहरपनाह यशब की बनी थी, और नगर ऐसे शुद्ध सोने का था, जो स्वच्छ काँच के समान हो।