Revelation 21:2 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne paavitra nagar naye yarooshalem ko svarga par se parameshvar ke pas se utarate dekha, aur vah us dulhain ke saman thee, jo apane paati ke liye singar kiae ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मैंने पवित्र नगर नये यरूशलेम को स्‍वर्ग से परमेश्‍वर के पास से उतरते देखा, और वह उस दुल्हन के समान थी, जो अपने दुल्हे के लिये श्रृगांर किए हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने यरूशलेम की वह पवित्र नगरी भी आकाश से बाहर निकल कर परमेश्वर की ओर से नीचे उतरते देखी। उस नगरी को ऐसे सजाया गया था जैसे मानों किसी दुल्हन को उसके पति के लिए सजाया गया हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने पवित्र नगरी, नवीन यरूशलेम को परमेश्‍वर के यहाँ से आकाश में उतरते देखा। वह अपने दूल्‍हे के लिए सजायी हुई दुलहन की तरह अलंकृत थी।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने पवित्रा नगर नये यरूशलेम को स्वर्ग पर से परमेश्वर के पास से उतरते देखा, और वह उस दुल्हिन के समान थी, जो अपने पति के लिये सिंगार किए हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ham u pawitr siṭi, nawa Yarushalam ke Parmeshwar ke lage se swarag se aate dekha. U eise sajis raha jeise ek dulhin aapan pati ke mile ke waaste sajis hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने पवित्र नगर नये यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्‍वर के पास से उतरते देखा। वह उस दुल्हिन के समान थी जो अपने पति के लिये सिंगार किए हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर मैंने पवित्र नगर नए यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्‍वर के पास से नीचे उतरते हुए देखा, उसे ऐसे तैयार किया गया था जैसे एक दुल्हन को उसके पति के लिए सजाया जाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैंने पवित्र नगरी, नई येरूशलेम को स्वर्ग से, परमेश्वर की ओर से उतरते हुए देखा. वह अपने वर के लिए खुबसूरती से सजाई गई वधू के जैसे सजी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने पवित्र नगर नये यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से उतरते देखा, और वह उस दुल्हन के समान थी, जो अपने दुल्हे के लिये श्रृंगार किए हो।