Revelation 22:18 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain har aek ko jo is pustak kee bhvishyadanee kee baten sunata haai, gavahee deta hoo, ki yadi koi manushy in baton men kuchh baddhaa, to parameshvar un vipaatiayon ko jo is pustak men likhee haai, us par baddhaaega.
Hindi 2017 (नया नियम)
मैं हर एक को, जो इस पुस्‍तक की भविष्‍यद्वाणी की बातें सुनता है, गवाही देता हूँ: यदि कोई मनुष्‍य इन बातों में कुछ बढ़ाए तो परमेश्‍वर उन विपत्तियों को जो इस पुस्‍तक में लिखी हैं, उस पर बढ़ाएगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं शपथ पूर्वक उन व्यक्तियों के लिए घोषणा कर रहा हूँ जो इस पुस्तक में लिखे भविष्यवाणी के वचनों को सुनते हैं, उनमें से यदि कोई भी उनमें कुछ भी और जोड़ेगा तो इस पुस्तक में लिखे विनाश परमेश्वर उस पर ढायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो लोग इस पुस्‍तक की नबूवत की बातें सुनते हैं, मैं उन सब को यह चेतावनी देता हूँ, “यदि कोई इन में कुछ जोड़ेगा, तो परमेश्‍वर इस पुस्‍तक में लिखी हुई विपत्तियाँ उस पर ढा देगा
Hindi Bible HHBD
मैं हर एक को जो इस पुस्तक की भविष्यद्वाणी की बातें सुनता है, गवाही देता हूं, कि यदि कोई मनुष्य इन बातों में कुछ बढ़ाए, तो परमेश्वर उन विपत्तियों को जो इस पुस्तक में लिखी हैं, उस पर बढ़ाएगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon koi bhi i buk ke profasi sune hei, ham ulog ke chetaaoni deta hei. Agar tum usman kuchh aur joṛa, to Parmeshwar i buk meñ likhaan museebat ke aur baṛhaay dei aur tumme bhugte ke paṛi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं हर एक को, जो इस पुस्तक की भविष्यद्वाणी की बातें सुनता है, गवाही देता हूँ: यदि कोई मनुष्य इन बातों में कुछ बढ़ाए तो परमेश्‍वर उन विपत्तियों को, जो इस पुस्तक में लिखी हैं, उस पर बढ़ाएगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं हर एक को, जो इस पुस्तक की भविष्यवाणी के वचनों को सुनता है, यह चेतावनी देता हूँ: “यदि कोई इनमें कुछ जोड़ता है, तो परमेश्‍वर इस पुस्तक में लिखी विपत्तियों को उस पर डालेगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं हर एक को, जो इस अभिलेख की भविष्यवाणी को सुनता है, चेतावनी देता हूं: यदि कोई इसमें कुछ भी जोड़ता है, तो परमेश्वर उसकी विपत्तियों को, जिनका वर्णन इस अभिलेख में है, बढ़ा देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं हर एक को, जो इस पुस्तक की भविष्यद्वाणी की बातें सुनता है, गवाही देता हूँ: यदि कोई मनुष्य इन बातों में कुछ बढ़ाए तो परमेश्वर उन विपत्तियों को जो इस पुस्तक में लिखी हैं, उस पर बढ़ाएगा।