Revelation 22:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur fir rat n hogee, aur unhen deepak aur soorya ke ujiyale ka prayojan n hoga, kyonki prabhu parameshvar unhen ujiyala dega: aur ve yuganuyug rajy karenge..
Hindi 2017 (नया नियम)
और फिर रात न होगी, और उन्‍हें दीपक और सूर्य के उजियाले की आवश्यकता न होगी, क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें उजियाला देगा, और वे युगानुयुग राज्‍य करेंगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वहाँ कभी रात नहीं होगी और न ही उन्हें सूर्य के अथवा दीपक के प्रकाश की कोई आवश्यकता रहेगी। क्योंकि उन पर प्रभु परमेश्वर अपना प्रकाश डालेगा और वे सदा सदा शासन करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहाँ फिर कभी रात नहीं होगी। उन्‍हें दीपक या सूर्य के प्रकाश की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें आलोकित करेगा और वे युग-युगों तक राज्‍य करेगे।
Hindi Bible HHBD
और फिर रात न होगी, और उन्हें दीपक और सूर्य के उजियाले का प्रयोजन न होगा, क्योंकि प्रभु परमेश्वर उन्हें उजियाला देगा: और वे युगानुयुग राज्य करेंगे।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kabhi bhi raat nai hoi, aur jon log huañ rahe hei, ulog ke kabhi bhi batti ya suuraj ke jaruurat nai paṛi. Parmeshwar ulog ke laaiṭ rahi, aur ulog hardam raaj kari.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर रात न होगी, और उन्हें दीपक और सूर्य के उजियाले की अवश्यकता न होगी, क्योंकि प्रभु परमेश्‍वर उन्हें उजियाला देगा, और वे युगानुयुग राज्य करेंगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर कभी रात न होगी और न ही उन्हें दीपक और सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होगी, क्योंकि प्रभु परमेश्‍वर उन्हें प्रकाश देगा और वे युगानुयुग राज्य करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां अब से रात होगी ही नहीं. न तो उन्हें दीपक के प्रकाश की ज़रूरत होगी और न ही सूर्य के प्रकाश की क्योंकि स्वयं प्रभु परमेश्वर उनका उजियाला होगे. वह हमेशा शासन करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और फिर रात न होगी, और उन्हें दीपक और सूर्य के उजियाले की आवश्यकता न होगी, क्योंकि प्रभु परमेश्वर उन्हें उजियाला देगा, और वे युगानुयुग राज्य करेंगे।