Revelation 3:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur saradees kee kaleesiya ke doot ko lik, ki, jis ke pas parameshvar kee sat atmaaen aur sat tare haai, yah kahata haai, ki maain tere kamon ko janata hoo, ki too jeevata to kahalata haai, par, haai mara hua.
Hindi 2017 (नया नियम)
“सरदीस की कलीसिया के दूत को लिख: जिसके पास परमेश्‍वर की सात आत्माएँ और सात तारे हैं, यह कहता है कि मैं तेरे कामों को जानता हूँ, कि तू जीवित तो कहलाता है, पर है मरा हुआ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“सरदीस की कलीसिया के स्वर्गदूत को इस प्रकार लिख: “ऐसा वह कहता है जिसके पास परमेश्वर की सात आत्माएँ तथा सात तारे हैं, “मैं तुम्हारे कर्मों को जानता हूँ, लोगों का कहना है कि तुम जीवित हो किन्तु वास्तव में तुम मरे हुए हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“सरदीस की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जो परमेश्‍वर की सातों आत्‍माओं को और सातों तारों को धारण किये है, उसका सन्‍देश इस प्रकार है: मैं तुम्‍हारे आचरण से परिचित हूँ। लोग तुम्‍हें जीवित मानते हैं, किन्‍तु तुम तो मर चुके हो।
Hindi Bible HHBD
और सरदीस की कलीसिया के दूत को लिख, कि, जिस के पास परमेश्वर की सात आत्माएं और सात तारे हैं, यह कहता है, कि मैं तेरे कामों को जानता हूं, कि तू जीवता तो कहलाता है, पर, है मरा हुआ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sardis ke chech ke ainjal ke lage yahi likhe ke hei, Hamaar lage Parmeshwar ke saat aatma aur saat taara hei. Suno ham kon cheej bolta hei. Ham janta hei tum kon cheej karta hei. Sab koi sochi ki tum jinda hei, lekin tum mara hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“सरदीस की कलीसिया के दूत को यह लिख: “जिसके पास परमेश्‍वर की सात आत्माएँ और सात तारे हैं, वह यह कहता है कि मैं तेरे कामों को जानता हूँ: तू जीवित तो कहलाता है, पर है मरा हुआ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“सरदीस की कलीसिया के दूत को यह लिख: “जिसके पास परमेश्‍वर की सात आत्माएँ और सात तारे हैं वह यह कहता है: मैं तेरे कार्यों को जानता हूँ कि तू जीवित तो कहलाता है, परंतु है मरा हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सारदेइस नगर की कलीसिया के लिए चुने हुए दूत को लिखो: जो परमेश्वर की सात आत्माओं का, जो उनकी सेवा में है, हाकिम है तथा जो सात तारे लिए हुए है, उसका कहना यह है: मैं तुम्हारे कामों से परिचित हूं. तुम कहलाते तो हो जीवित, किंतु वास्तव में हो मरे हुए!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“सरदीस की कलीसिया के स्वर्गदूत को लिख: “जिसके पास परमेश्वर की सात आत्माएँ और सात तारे हैं, यह कहता है कि मैं तेरे कामों को जानता हूँ, कि तू जीवित तो कहलाता है, पर है मरा हुआ।