Revelation 3:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isee liye maain tujhe sammaati deta hoo, ki ag men taya hua sona mujh se mol le, ki dhanee ho jaae aur shvet vasr le le ki pahinakar tujhe apane nangepan kee lajja n ho aur apanee ankhon men lagane ke liye surma le, ki too dekhne lage.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसीलिये मैं तुझे सम्मति देता हूँ, कि आग में ताया हुआ सोना मुझ से मोल ले, कि धनी हो जाए; और श्वेत वस्त्र ले ले कि पहनकर तुझे अपने नंगेपन की लज्जा न हो; और अपनी आँखों में लगाने के लिये सुरमा ले कि तू देखने लगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुझे सलाह देता हूँ कि तू मुझसे आग में तपाया हुआ सोना मोल ले ले ताकि तू सचमुच धनवान हो जाए। पहनने के लिए श्वेत वस्त्र भी मोल ले ले ताकि तेरी लज्जापूर्ण नग्नता का तमाशा न बने। अपने नेत्रों में आँजने के लिए तू अंजन भी ले ले ताकि तू देख पाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरी बात मानो। मुझ से आग में तपाया हुआ सोना खरीद कर धनी हो जाओ; उजले वस्त्र खरीद कर पहन लो और अपने नंगेपन की लज्जा ढक लो; अंजन खरीद कर आंखों पर लगाओ, जिससे तुम देख सको।
Hindi Bible HHBD
इसी लिये मैं तुझे सम्मति देता हूं, कि आग में ताया हुआ सोना मुझ से मोल ले, कि धनी हो जाए; और श्वेत वस्त्रा ले ले कि पहिनकर तुझे अपने नंगेपन की लज्जा न हो; और अपनी आंखों में लगाने के लिये सुर्मा ले, कि तू देखने लगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aapan sona ham se khareedo. U aagi meñ taapa gay hei, aur i tumme dhani banaai. Ham se ujjar kapṛa khareedo. Uske pahino aur aapan saramnaak nañgaapan ke chhupaay leo. Aapan aañkhi ke waaste dawaai khareedo, ki jisse tum dekhe sako.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसी लिये मैं तुझे सम्मति देता हूँ कि आग में ताया हुआ सोना मुझ से मोल ले कि तू धनी हो जाए, और श्वेत वस्त्र ले ले कि पहिनकर तुझे अपने नंगेपन की लज्जा न हो, और अपनी आँखों में लगाने के लिये सुर्मा ले कि तू देखने लगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं तुझे सलाह देता हूँ कि तू आग में ताया हुआ सोना मुझसे खरीद ले कि तू धनी हो जाए, और श्वेत वस्त्र ले ले कि उन्हें पहनकर तेरे नंगेपन की लज्जा प्रकट न हो, और सुरमा ले ले कि अपनी आँखों में लगाकर देख सके।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे लिए मेरी सलाह है कि तुम मुझसे आग में शुद्ध किया हुआ सोना मोल लो कि तुम धनवान हो जाओ; मुझसे सफ़ेद वस्त्र लेकर पहन लो कि तुम अपने नंगेपन की लज्जा को ढांप सको. मुझसे सुर्मा लेकर अपनी आंखों में लगाओ कि तुम्हें दिखाई देने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए मैं तुझे सम्मति देता हूँ, कि आग में ताया हुआ सोना मुझसे मोल ले, कि धनी हो जाए; और श्वेत वस्त्र ले ले कि पहनकर तुझे अपने नंगेपन की लज्जा न हो; और अपनी आँखों में लगाने के लिये सुरमा ले कि तू देखने लगे।