Revelation 3:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur fileadilaafiya kee kaleesiya ke doot ko yah lik, ki, jo pavitra aur saty haai, aur jo daud kee kunjee rakhta haai, jis ke khole huae ko koi band naheen kar sakata aur band kiae huae ko koi khol naheen sakata, vah yah kahata haai, ki.
Hindi 2017 (नया नियम)
“फिलदिलफिया की कलीसिया के दूत को यह लिख: जो पवित्र और सत्य है, और जो दाऊद की कुंजी रखता है, जिसके खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता और बन्द किए हुए को कोई खोल नहीं सकता, वह यह कहता है,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“फिलादेलफिया की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: “वह जो पवित्र और सत्य है तथा जिसके पास दाऊद की कुंजी है जो ऐसा द्वार खोलता है जिसे कोई बंद नहीं कर सकता, तथा जो ऐसा द्वार बंद करता है, जिसे कोई खोल नहीं सकता; इस प्रकार कहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“फ़िलदेलफिया की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जो पवित्र और सच्चा है, जिसके पास दाऊद की कुंजी है, जिसके खोलने पर कोई नहीं बन्द कर सकता और जिसके बन्द करने पर कोई नहीं खोल सकता, उसका सन्देश इस प्रकार है:
Hindi Bible HHBD
और फिलेदिलफिया की कलीसिया के दूत को यह लिख, कि, जो पवित्रा और सत्य है, और जो दाऊद की कुंजी रखता है, जिस के खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता और बन्द किए हुए को कोई खोल नहीं सकता, वह यह कहता है, कि।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Filadelfia ke chech ke ainjal ke lage yahi likhe ke hei, Hamahi hei jon pawitr aur sachcha hei, aur hamaar u chaabhi hei jon Ḍeiviḍ ke raha. Jab ham palla kholega, tab uske koi nai band kare saki. Aur jab ham palla band kar dega to uske koi khole nai saki. Suno, ham kon cheej bolta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिलदिलफिया की कलीसिया के दूत को यह लिख: “जो पवित्र और सत्य है, और जो दाऊद की कुंजी रखता है, जिसके खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता और बन्द किए हुए को कोई खोल नहीं सकता, वह यह कहता है कि
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“फिलादेलफिया की कलीसिया के दूत को यह लिख: “जो पवित्र और सच्चा है, जिसके पास दाऊद की कुंजी है, जिसके खोले हुए को कोई बंद नहीं कर सकता और बंद किए हुए को कोई खोल नहीं सकता, वह यह कहता है:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“फ़िलादेलफ़िया नगर की कलीसिया के लिए चुने हुए दूत को लिखो: वह, जो पवित्र है, जो सच है, जिसके पास दावीद की कुंजी है, जो वह खोलता है, उसे कोई बंद नहीं कर सकता, जो वह बंद करता है, उसे कोई खोल नहीं सकता, उसका कहना यह है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिलदिलफिया की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: “जो पवित्र और सत्य है, और जो दाऊद की कुँजी रखता है, जिसके खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता#3:7 जिसके खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता: कि उनके राज्य में वह किसी के प्रवेश या बहिष्कार के सम्बंध में पूर्ण नियंत्रण रखता है। जिसके खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता और बन्द किए हुए को कोई खोल नहीं सकता, वह यह कहता है,