Revelation 3:9 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dek, maain shautan ke un sabhavalon ko tere vash men kar doonga jo yahoodee ban baaitte haai, par haain nahee, baran joott bolate haain dek, maain aeesa karoonga, ki ve akar tere charanon men dandvat karenge, aur yah jan lenge, ki maain ne tujh se praem rakha haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
‘देख, मैं शैतान के उन सभावालों को तेरे वश में कर दूँगा जो यहूदी बन बैठे हैं, पर हैं नहीं, वरन् झूठ बोलते हैं— देख, मैं ऐसा करूँगा, कि वे आकर तेरे चरणों में दण्डवत करेंगे, और यह जान लेंगे, कि मैंने तुझ से प्रेम रखा है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुनो कुछ ऐसे हैं जो शैतान की मण्डली के हैं तथा जो यहूदी न होते हुए भी अपने को यहूदी कहते हैं, जो मात्र झूठे हैं, मैं उन्हें यहाँ आने को विवश करके तेरे चरणों तले झुका दूँगा तथा मैं उन्हें विवश करूँगा कि वे यह जानें कि तुम मेरे प्रिय हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, शैतान के सभागृह के उन सदस्यों को, जो अपने को यहूदा-वासी कहते हैं, किन्तु यहूदा के नहीं हैं और झूठ बोलते हैं, मैं उनको बाध्य करूँगा कि वे आ कर तुम्हारे चरणों पर गिरें और यह जानें कि मैं तुम से प्रेम करता हूँ।
Hindi Bible HHBD
देख, मैं शैतान के उन सभावालों को तेरे वश में कर दूंगा जो यहूदी बन बैठे हैं, पर हैं नहीं, बरन झूठ बोलते हैं देख, मैं ऐसा करूंगा, कि वे आकर तेरे चरणों में दण्डवत करेंगे, और यह जान लेंगे, कि मैं ने तुझ से प्रेम रखा है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ab tum dekhega ki ham ilog ke kaa karta hei jon Saitaan ke grup ke hei. Ilog bole hei ki ilog Yahuudi hei, lekin ilog jhuṭṭa hei. Ham ilog ke laayga aur tumhaar aage ghuṭna ṭekaayga. Tab ilog jaani ki ham tum se prem karta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, मैं शैतान के उन सभावालों को तेरे वश में कर दूँगा जो यहूदी बन बैठे हैं, पर हैं नहीं वरन् झूठ बोलते हैं–देख, मैं ऐसा करूँगा कि वे आकर तेरे पैरों पर गिरेंगे, और यह जान लेंगे कि मैं ने तुझ से प्रेम रखा है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
देख, मैं शैतान की मंडली के उन लोगों को तेरे वश में कर दूँगा जो अपने आपको यहूदी कहते हैं परंतु हैं नहीं, वे झूठ बोलते हैं। देख, मैं उन्हें ऐसा कर दूँगा कि वे आकर तेरे पैरों पर गिरेंगे और यह जान जाएँगे कि मैं तुझसे प्रेम रखता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सुनो! जो शैतान की सभा के हैं और स्वयं को यहूदी कहते हैं, किंतु हैं नहीं, वे झूठे हैं. मैं उन्हें मजबूर करूंगा कि वे आएं तथा तुम्हारे पावों में अपने सिर झुकाएं और यह जान लें कि मैंने तुमसे प्रेम किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख, मैं शैतान के उन आराधनालय वालों#3:9 शैतान के उन आराधनालय वालों: इसका अर्थ यह है कि, हालांकि वे यहूदियों से आए थे, और यहूदी होने का बहुत घमण्ड करते थे, परन्तु वे वास्तव में शैतान के प्रभाव के अधीन थे। शैतान के उन आराधनालय वालों को तेरे वश में कर दूँगा जो यहूदी बन बैठे हैं, पर हैं नहीं, वरन् झूठ बोलते हैं—मैं ऐसा करूँगा, कि वे आकर तेरे चरणों में दण्डवत् करेंगे, और यह जान लेंगे, कि मैंने तुझ से प्रेम रखा है।