Revelation 6:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unhon ne bade shabd se pukar kar kaha he svamee, he pavitra, aur satya too kab tak nyay n karega? aur prathvee ke rahanevalon se hamare lohoo ka palatta kab tak n lega?
Hindi 2017 (नया नियम)
और उन्होंने बड़े शब्‍द से पुकार कर कहा, “हे स्‍वामी, हे पवित्र, और सत्‍य; तू कब तक न्‍याय न करेगा? और पृथ्‍वी के रहनेवालों से हमारे लहू का पलटा कब तक न लेगा?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऊँचे स्वर में पुकारते हुए उन्होंने कहा, “हे पवित्र एवम् सच्चे प्रभु! हमारी हत्याएँ करने के लिए धरती के लोगों का न्याय करने को और उन्हें दण्ड देने के लिए तू कब तक प्रतीक्षा करता रहेगा?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे ऊंचे स्‍वर में यह कहते हुए पुकार रहे थे: “परमपावन एवं सत्‍यप्रतिज्ञ स्‍वामी! आप न्‍याय करने में और पृथ्‍वी के निवासियों को हमारे रक्‍त का बदला चुकाने में कब तक देर करेंगे?”
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने बड़े शब्द से पुकार कर कहा; हे स्वामी, हे पवित्रा, और सत्य; तू कब तक न्याय न करेगा? और पृथ्वी के रहनेवालों से हमारे लोहू का पलटा कब तक न लेगा?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U sab chillaain, “E pawitr aur sachcha Prabhu! Ketna din lagi jab tum dharti ke ulog ke jon hamme maarin hei, ulog ke nyaay kar ke saja dega?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “हे स्वामी, हे पवित्र और सत्य; तू कब तक न्याय न करेगा? और पृथ्वी के रहनेवालों से हमारे लहू का बदला कब तक न लेगा?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उन्होंने ऊँची आवाज़ से पुकारकर कहा, “हे स्वामी, तू जो पवित्र और सच्‍चा है, तू कब तक न्याय न करेगा और पृथ्वी पर रहनेवालों से हमारे लहू का बदला न लेगा?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे आत्माएं ऊंचे शब्द में पुकार उठीं, “कब तक, सबसे महान प्रभु! सच पर चलनेवाले और पवित्र! आप न्याय शुरू करने के लिए कब तक ठहरे रहेंगे और पृथ्वी पर रहनेवालों से हमारे लहू का बदला कब तक न लेंगे?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्होंने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “हे प्रभु, हे पवित्र, और सत्य; तू कब तक न्याय न करेगा? और पृथ्वी के रहनेवालों से हमारे लहू का पलटा कब तक न लेगा?”