Revelation 6:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur un men se har aek ko shvet vasr diya gaya, aur un se kaha gaya, ki aur thodee der tak vishraam karo, jab tak ki tumhare sangee das, aur bhai, jo tumharee nai vadha honevale haai, un kee bhee ginatee pooree n ho le..
Hindi 2017 (नया नियम)
और उनमें से हर एक को श्‍वेत वस्‍त्र दिया गया, और उनसे कहा गया, कि और थोड़ी देर तक विश्राम करो, जब तक कि तुम्‍हारे संगी दास और भाई जो तुम्‍हारे समान वध होनेवाले हैं, उनकी भी गिनती पूरी न हो ले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनमें से हर एक को सफेद चोगा प्रदान किया गया तथा उनसे कहा गया कि वे थोड़ी देर उस समय तक, प्रतीक्षा और करें जब तक कि उनके उन साथी सेवकों और बंधुओं की संख्या पूरी नहीं हो जाती जिनकी वैसे ही हत्या की जाने वाली है, जैसे तुम्हारी की गयी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन में प्रत्‍येक को एक उजला वस्‍त्र दिया गया और उन से थोड़ा समय और धैर्य रखने को कहा गया, जब तक उनके साथी-सेवकों एवं भाई-बहिनों की संख्‍या पूरी न हो जाए, जो उनके समान मारे जानेवाले थे।
Hindi Bible HHBD
और उन में से हर एक को श्वेत वस्त्रा दिया गया, और उन से कहा गया, कि और थोड़ी देर तक विश्राम करो, जब तक कि तुम्हारे संगी दास, और भाई, जो तुम्हारी नाई वध होनेवाले हैं, उन की भी गिनती पूरी न हो ले।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab jon jon log maara gain raha, ulog ke ujjar raub dia gais aur bataawa gay ki thoṛa deri ke waaste araam kar lewe. Ulog ke waiṭ kare ke paṛi jab tak Prabhu ke sab sewak log maar nai dewa jaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनमें से हर एक को श्‍वेत वस्त्र दिया गया, और उनसे कहा गया कि और थोड़ी देर तक विश्राम करो, जब तक कि तुम्हारे संगी दास और भाई जो तुम्हारे समान वध होनेवाले हैं उनकी भी गिनती पूरी न हो ले।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उनमें से प्रत्येक को श्‍वेत वस्‍त्र दिया गया, और उनसे थोड़ी देर और विश्राम करने के लिए कहा गया, जब तक कि उनके संगी दासों और भाइयों की, जो उन्हीं के समान वध होने वाले हैं, गिनती पूरी न हो जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनमें से प्रत्येक को सफ़ेद वस्त्र देकर उनसे कहा गया कि वे कुछ और प्रतीक्षा करें, जब तक उनके उन सहकर्मियों और भाई बहनों की तय की गई संख्या पूरी न हो जाए, जिनकी हत्या उन्हीं की तरह की जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनमें से हर एक को श्वेत वस्त्र दिया गया, और उनसे कहा गया, कि और थोड़ी देर तक विश्राम करो, जब तक कि तुम्हारे संगी दास और भाई जो तुम्हारे समान वध होनेवाले हैं, उनकी भी गिनती पूरी न हो ले।