Revelation 6:2 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain ne drashtti kee, aur dekho, aek shvet ghaeda haai, aur usaka savar dhanush liae huae haai: aur use aek mukutt diya gaya, aur vah jay karata hua nikal ki aur bhee jay praapt kare..
Hindi 2017 (नया नियम)
मैंने दृष्टि की, और देखो, एक श्वेत घोड़ा है, और उसका सवार धनुष लिए हुए है: और उसे एक मुकुट दिया गया, और वह जय करता हुआ निकला कि और भी जय प्राप्त करे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब मैंने दृष्टि उठाई तो पाया कि मेरे सामने एक सफेद घोड़ा था। घोड़े का सवार धनुष लिए हुए था। उसे विजय मुकुट पहनाया गया और वह विजय पाने के लिए विजय प्राप्त करता हुआ बाहर चला गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और मेरी आँखों के सामने एक सफ़ेद घोड़ा दिखाई पड़ा। जो उस पर सवार था, उसके हाथ में धनुष था। उसे एक मुकुट दिया गया और वह विजयी की तरह विजय-यात्रा के लिए निकल पड़ा।
Hindi Bible HHBD
और मैं ने दृष्टि की, और देखो, एक श्वेत घोड़ा है, और उसका सवार धनुष लिए हुए है: और उसे एक मुकुट दिया गया, और वह जय करता हुआ निकल कि और भी जय प्राप्त करे।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ham ek ujjar ghoṛa ke dekha. Aur jon uspe beiṭha raha, ek dhanush liye raha aur uske ek taaj mila. U abhi tak khaafi jeet lees raha aur aage bhi jeete ke waaste chala gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने दृष्टि की, और देखो, एक श्वेत घोड़ा है, और उसका सवार धनुष लिये हुए है; और उसे एक मुकुट दिया गया, और वह जय करता हुआ निकला कि और भी जय प्राप्त करे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैंने दृष्टि की, और देखो, एक श्वेत घोड़ा था, और जो उस पर सवार था वह धनुष लिए हुए था; और उसे एक मुकुट दिया गया और वह जय प्राप्त करता हुआ निकला ताकि जयवंत हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तभी वहां मुझे एक घोड़ा दिखाई दिया, जो सफ़ेद रंग का था. उसके हाथ में, जो घोड़े पर बैठा हुआ था, एक धनुष था. उसे एक मुकुट पहनाया गया और वह एक विजेता के समान विजय प्राप्त करने निकल पड़ा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने दृष्टि की, और एक श्वेत घोड़ा है, और उसका सवार धनुष लिए हुए है: और उसे एक मुकुट दिया गया, और वह जय करता हुआ निकला कि और भी जय प्राप्त करे।