Revelation 6:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain ne drashtti kee, aur dekho, aek peela sa ghaeda haai aur usake savar ka nam mratyu haai: aur adhaelok usake peechhe peechhe haai aur unhen prathvee kee aek chauthai par yah aadhaikar diya gaya, ki talavar, aur akal, aur maree, aur prathvee ke vanapashuuon ke dara logon ko mar dalen..
Hindi 2017 (नया नियम)
मैंने दृष्‍टि की, और देखो, एक पीला सा घोड़ा है; और उसके सवार का नाम मृत्‍यु है; और अधोलोक उसके पीछे-पीछे है और उन्‍हें पृथ्‍वी की एक चौथाई पर यह अधिकार दिया गया, कि तलवार, और अकाल, और मरी, और पृथ्‍वी के वनपशुओं के द्वारा लोगों को मार डालें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर जब मैंने दृष्टि उठायी तो मेरे सामने मरियल सा पीले हरे से रंग का एक घोड़ा उपस्थित था। उस पर बैठे सवार का नाम था “मृत्यु” और उसके पीछे सटा हुआ चल रहा था प्रेत लोक। धरती के एक चौथाई भाग पर उन्हें यह अधिकार दिया गया कि युद्धों, अकालों, महामारियों तथा धरती के हिंसक पशुओं के द्वारा वे लोगों को मार डालें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और मेरी आँखों के सामने एक पीला घोड़ा दिखाई पड़ा। जो उस पर सवार था, उसका नाम था मृत्‍यु और उसके पीछे-पीछे अधोलोक आ रहा था। उन्‍हें पृथ्‍वी के चौथाई भाग पर अधिकार प्रदान किया गया, जिससे वे तलवार, अकाल, महामारी और पृथ्‍वी के वन-पशुओं द्वारा संहार करें।
Hindi Bible HHBD
और मैं ने दृष्टि की, और देखो, एक पीला सा घोड़ा है; और उसके सवार का नाम मृत्यु है: और अधोलोक उसके पीछे पीछे है और उन्हें पृथ्वी की एक चौथाई पर यह अधिकार दिया गया, कि तलवार, और अकाल, और मरी, और पृथ्वी के वनपशुओं के द्वारा लोगों को मार डालें।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ham ek halka green ghoṛa ke dekha. Jon uspe sawaar raha uske naam Maut raha, aur Maut ke raaj uske pichchhe pichchhe aais. Ulog ke dharti pe ek chauthaai (chaar hissa) sakti mila, aur ulog sab ke talwaar se, jhuura se, bimaari se aur jañgli jaanwar se maare sakat rahin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने दृष्‍टि की, और देखो, एक पीला–सा घोड़ा है; और उसके सवार का नाम मृत्यु है, और अधोलोक उसके पीछे पीछे है; और उन्हें पृथ्वी की एक चौथाई पर यह अधिकार दिया गया कि तलवार, और अकाल, और मरी, और पृथ्वी के वनपशुओं के द्वारा लोगों को मार डालें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैंने दृष्‍टि की, और देखो, एक पीला घोड़ा था, और जो उस पर सवार था उसका नाम मृत्यु था, तथा अधोलोक उसके पीछे-पीछे चल रहा था। उन्हें पृथ्वी के एक-चौथाई भाग पर यह अधिकार दिया गया कि लोगों को तलवार, अकाल, महामारी और पृथ्वी के वन-पशुओं के द्वारा मार डालें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मुझे वहां एक घोड़ा दिखाई दिया, जो गंदले हरे रंग का था. जो उस पर बैठा था, उसका नाम था मृत्यु. अधोलोक उसके पीछे-पीछे चला आ रहा था. उसे पृथ्वी के एक चौथाई भाग को तलवार, अकाल, महामारी तथा जंगली पशुओं द्वारा नाश करने का अधिकार दिया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने दृष्टि की, और एक पीला घोड़ा है; और उसके सवार का नाम मृत्यु है; और अधोलोक उसके पीछे-पीछे है और उन्हें पृथ्वी की एक चौथाई पर यह अधिकार दिया गया, कि तलवार, और अकाल, और मरी, और पृथ्वी के वन-पशुओं के द्वारा लोगों को मार डालें।