Revelation 7:11 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sare svargadoot, us sinhasan aur praacheenon aur charon praanaiyon ke charon or khde haai, fir ve sinhasan ke samhane munh ke bal gir pade aur parameshvar ko dandvata karake kaha, ameena.
Hindi 2017 (नया नियम)
और सारे स्वर्गदूत, उस सिंहासन और प्राचीनों और चारों प्राणियों के चारों ओर खड़े हैं, फिर वे सिंहासन के सामने मुँह के बल गिर पड़े और परमेश्वर को दण्डवत् करके कहा,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी स्वर्गदूत सिंहासन प्राचीनों और उन चारों प्राणियों को घेरे खड़े थे। सिंहासन के सामने दण्डवत प्रणाम करके इन स्वर्गदूतों ने परमेश्वर की उपासना की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब सिंहासन, धर्मवृद्धों और चार प्राणियों के चारों ओर सब स्वर्गदूत खड़े हो गये। वे सब-के-सब सिंहासन के सामने मुँह के बल गिर पड़े और उन्होंने यह कहते हुए परमेश्वर की आराधना की:
Hindi Bible HHBD
और सारे स्वर्गदूत, उस सिंहासन और प्राचीनों और चारों प्राणियों के चारों ओर खड़े हैं, फिर वे सिंहासन के साम्हने मुंह के बल गिर पड़े; और परमेश्वर को दण्डवत् करके कहा, आमीन।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon sab ainjals siñghaasan ke agal bagal rahin, u sab siñghaasan ke aage muuṛ nichche kar ke ghuṭna ṭek leen. Baṛkua log aur chaar jinda praani ulog ke sañghe ghuṭna ṭek leen. Tab ulog sab Parmeshwar ke weship karin
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सारे स्वर्गदूत उस सिंहासन और प्राचीनों और चारों प्राणियों के चारों ओर खड़े हैं; फिर वे सिंहासन के सामने मुँह के बल गिर पड़े और परमेश्वर को दण्डवत् कर के कहा,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब सारे स्वर्गदूत जो उस सिंहासन, प्रवरों और चारों प्राणियों के चारों ओर खड़े थे, सिंहासन के सामने मुँह के बल गिर पड़े, और परमेश्वर को दंडवत् करके कहने लगे:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सिंहासन, पुरनियों तथा चारों प्राणियों के चारों ओर सभी स्वर्गदूत खड़े हुए थे. उन्होंने सिंहासन की ओर मुख करके दंडवत होकर परमेश्वर की वंदना की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सारे स्वर्गदूत, उस सिंहासन और प्राचीनों और चारों प्राणियों के चारों ओर खड़े हैं, फिर वे सिंहासन के सामने मुँह के बल गिर पड़े और परमेश्वर को दण्डवत् करके कहा,