Revelation 7:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne us se kaha he svamee, too hee janata haai: us ne mujh se kaha ye ve haai, jo us bade klesh men se nikalakar aae haain inhon ne apane apane vasr memne ke lohoo men dhaekar shvet kiae haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
मैंने उससे कहा, “हे स्‍वामी, तू ही जानता है।” उसने मुझ से कहा, “ये वे हैं, जो उस महा क्‍लेश में से निकलकर आए हैं; इन्‍होंने अपने-अपने वस्‍त्र मेमने के लहू में धोकर श्‍वेत किए हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने उसे उत्तर दिया, “मेरे प्रभु तू तो जानता ही है।” इस पर उसने मुझसे कहा, “ये वे लोग हैं जो कठोर यातनाओं के बीच से होकर आ रहे हैं उन्होंने अपने वस्त्रों को मेमने के लहू से धोकर स्वच्छ एवं उजला किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने उत्तर दिया, “महोदय, आप ही जानते हैं”, और उसने मुझसे कहा, “ये वे लोग हैं, जो महासंकट में से निकल कर आये हैं। इन्‍होंने मेमने के रक्‍त में अपने वस्‍त्र धो कर उजले कर लिये हैं।
Hindi Bible HHBD
मैं ने उस से कहा; हे स्वामी, तू ही जानता है: उस ने मुझ से कहा; ये वे हैं, जो उस बड़े क्लेश में से निकलकर आए हैं; इन्हों ने अपने अपने वस्त्रा मेम्ने के लोहू में धोकर श्वेत किए हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Sir,” ham jawaab dia, “tumme jaane ke chaahi.” Tab u ham se bataais, “Yahi log hei jon bahut dukh uṭhaain hei aur kaṛa ṭaaim se gujrin hei. Ulog aapan kapṛa Memna ke khuun meñ dhoin hei aur etna ujjar kar leen hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने उससे कहा, “हे स्वामी, तू ही जानता है।” उसने मुझ से कहा, “ये वे हैं, जो उस महाक्लेश में से निकलकर आए हैं; इन्होंने अपने–अपने वस्त्र मेम्ने के लहू में धोकर श्‍वेत किए हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैंने उससे कहा, “हे मेरे स्वामी, तू ही जानता है।” उसने मुझसे कहा, “ये वे हैं जो उस बड़े क्लेश में से निकलकर आए हैं। इन्होंने अपने वस्‍त्रों को मेमने के लहू में धोकर श्‍वेत किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने उत्तर दिया, “श्रीमान, यह तो आपको ही मालूम है.” इस पर उन्होंने कहा, “ये ही हैं वे, जो उस महाक्लेश में से सुरक्षित निकलकर आए हैं. इन्होंने अपने वस्त्र मेमने के लहू में धोकर सफ़ेद किए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने उससे कहा, “हे स्वामी, तू ही जानता है।” उसने मुझसे कहा, “ये वे हैं, जो उस महाक्लेश में से निकलकर आए हैं; इन्होंने अपने-अपने वस्त्र मेम्ने के लहू में धोकर श्वेत किए हैं।