Revelation 8:13 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab maain ne fir dekha, to akash ke beech men aek ukab ko udte aur unche shabd se yah kahate suna, ki un teen svargadooton kee turahee ke shabdon ke karan jin ka foonkana abhee bakee haai, prathvee ke rahanevalon par haya! haya! haya!
Hindi 2017 (नया नियम)
जब मैंने फिर देखा, तो आकाश के बीच में एक उकाब को उड़ते और ऊँचे शब्द से यह कहते सुना, “उन तीन स्वर्गदूतों की तुरही के शब्दों के कारण जिनका फूँकना अभी बाकी है, पृथ्वी के रहनेवालों पर हाय, हाय, हाय!”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर मैंने देखा कि एक गरुड़ ऊँचे आकाश में उड़ रहा है। मैंने उसे ऊँचे स्वर में कहते हुए सुना, “उन बचे हुए तीन स्वर्गदूतों की तुरहियों के उद्घोष के कारण जो अपनी तुरहियाँ अभी बजाने ही वाले हैं, धरती के निवासियों पर कष्ट हो! कष्ट हो! कष्ट हो!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने पुन: देखा और मध्य आकाश में उड़ने वाले एक गरुड़ को ऊंचे स्वर में यह कहते सुना, “धिक्कार! धिक्कार! धिक्कार पृथ्वी के निवासियों को उन तुरहियों के निनाद के कारण, जिन्हें शेष तीन स्वर्गदूत बजाने वाले हैं!”
Hindi Bible HHBD
और जब मैं ने फिर देखा, तो आकाश के बीच में एक उकाब को उड़ते और ऊंचे शब्द से यह कहते सुना, कि उन तीन स्वर्गदूतों की तुरही के शब्दों के कारण जिन का फूंकना अभी बाकी है, पृथ्वी के रहनेवालों पर हाय! हाय! हाय!
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ham dekha ki ek akela baaj asmaan meñ uṛe hei. U chillaay ke bole hei, “Dharti pe sab log pe museebat, museebat, museebat! Teen aur ainjals log aapan aapan bigul bajaay jaay hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मैं ने फिर देखा, तो आकाश के बीच में एक उकाब को उड़ते और ऊँचे शब्द से यह कहते सुना, “उन तीन स्वर्गदूतों की तुरही के शब्दों के कारण, जिनका फूँकना अभी बाकी है, पृथ्वी के रहनेवालों पर हाय, हाय, हाय!”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर मैंने दृष्टि की, और एक उकाब को आकाश में उड़ते और ऊँची आवाज़ में यह कहते हुए सुना, “उन तीन स्वर्गदूतों की तुरही की आवाज़ के कारण, जिनका फूँका जाना अभी बाकी है, पृथ्वी के रहनेवालों पर हाय! हाय! हाय!”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं यह सब देख ही रहा था, मैंने ठीक अपने ऊपर मध्य हवा में उड़ते हुए एक गरुड़ को ऊंचे शब्द में यह कहते हुए सुना, “उस तुरही नाद के कारण, जो शेष तीन स्वर्गदूतों द्वारा किया जाएगा, पृथ्वी पर रहनेवालों पर धिक्कार, धिक्कार, धिक्कार!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मैंने फिर देखा, तो आकाश के बीच में एक उकाब को उड़ते और ऊँचे शब्द से यह कहते सुना, “उन तीन स्वर्गदूतों की तुरही के शब्दों के कारण जिनका फूँकना अभी बाकी है, पृथ्वी के रहनेवालों पर हाय, हाय, हाय!”