Revelation 9:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur un se kaha gaya, ki n prathvee kee ghaas ko, n kisee haariyalee ko, n kisee ped ko hani pahunchao, keval un manushyon ko jin ke mathe par parameshvar kee muhar naheen haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
उनसे कहा गया कि न पृथ्‍वी की घास को, न किसी हरियाली को, न किसी पेड़ को हानि पहुँचाएँ, केवल उन मनुष्‍यों को हानि पहुँचाएँ जिनके माथे पर परमेश्‍वर की मुहर नहीं है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उनसे कह दिया गया था कि वे न तो धरती की घास को हानि पहुँचाए और न ही हरे पौधों या पेड़ों को। उन्हें तो बस उन लोगों को ही हानि पहुँचानी थी जिनके माथों पर परमेश्वर की मुहर नहीं लगी हुई थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍हें यह आदेश मिला कि वे घास अथवा किसी पौधे या वृक्ष को हानि नहीं पहुचायें, बल्‍कि केवल उन मनुष्‍यों को, जिनके माथे पर परमेश्‍वर की मुहर नहीं लगी हो।
Hindi Bible HHBD
और उन से कहा गया, कि न पृथ्वी की घास को, न किसी हरियाली को, न किसी पेड़ को हानि पहुंचाओ, केवल उन मनुष्यों को जिन के माथे पर परमेश्वर की मुहर नहीं है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ṭiḍḍi ke bataawa gais raha ki ulog naa to dharti pe ghaas, aur naa to koi hariyar cheej aur naa to koi peṛ ke haani pahuñchaai, lekin u khali log ke haani pahuñchaai jon ke maatha pe Parmeshwar ke muhar nai hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनसे कहा गया कि न पृथ्वी की घास को, न किसी हरियाली को, न किसी पेड़ को हानि पहुँचाएँ, केवल उन मनुष्यों को हानि पहुँचाएँ जिनके माथे पर परमेश्‍वर की मुहर नहीं है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उनसे यह कहा गया कि वे न पृथ्वी की घास को, न हरियाली को और न ही किसी पेड़ को हानि पहुँचाएँ, परंतु केवल उन मनुष्यों को हानि पहुँचाएँ जिनके माथों पर परमेश्‍वर की मुहर न लगी हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनसे कहा गया कि वे पृथ्वी पर न तो घास को हानि पहुंचाएं, न हरी वनस्पति को और न ही किसी पेड़ को परंतु सिर्फ़ उन्हीं को, जिनके माथे पर परमेश्वर की मोहर नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनसे कहा गया कि न पृथ्वी की घास को, न किसी हरियाली को, न किसी पेड़ को हानि पहुँचाए, केवल उन मनुष्यों को हानि पहुँचाए जिनके माथे पर परमेश्वर की मुहर नहीं है।