Romans 1:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur he bhaiyo, maain naheen chahata, ki tum is se anajan raho, ki maain ne bar bar tumhare pas ana chaha, ki jaaisa mujhe aur anyajatiyon men fal mila, vaaisa hee tum men bhee mile, parantu ab tak rooka raha.
Hindi 2017 (नया नियम)
और हे भाइयों, मैं नहीं चाहता कि तुम इस से अनजान रहो कि मैं ने बार बार तुम्‍हारे पास आना चाहा, कि जैसा मुझे और अन्‍यजातियों में फल मिला, वैसा ही तुम में भी मिले, परन्‍तु अब तक रूका रहा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भाईयों, मैं चाहता हूँ, कि तुम्हें पता हो कि मैंने तुम्हारे पास आना बार-बार चाहा है ताकि जैसा फल मैंने ग़ैर यहूदियों में पाया है, वैसा ही तुमसे भी पा सकूँ, किन्तु अब तक बाधा आती ही रही।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! मैं नहीं चाहता कि आप लोग इस बात से अनजान रहें कि मैंने बार-बार आपके यहाँ आने की योजना बनाई ताकि जैसे अन्‍य जातियों में वैसे आपके बीच भी मैं कुछ “फल” प्राप्‍त करूँ; किन्‍तु अब तक इस योजना में कोई-न-कोई बाधा आती रही।
Hindi Bible HHBD
और हे भाइयों, मैं नहीं चाहता, कि तुम इस से अनजान रहो, कि मैं ने बार बार तुम्हारे पास आना चाहा, कि जैसा मुझे और अन्यजातियों में फल मिला, वैसा ही तुम में भी मिले, परन्तु अब तक रूका रहा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar frenḍs, ham mañgta hei ki tum i baat jaano ki ham ketna dafe plen banaaya ki ham aay ke tum sab se mili. Lekin sab ṭaaim kuchh naa kuchh hoy gais, aur ham aay nai paata. Ham to mañgta hei ki ham Raom meñ Yeeshu ke pichchhe chale waala chela log ke jeet lei, jeise ham aur jagha pe kara hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे भाइयो, मैं नहीं चाहता कि तुम इससे अनजान रहो कि मैं ने बार–बार तुम्हारे पास आना चाहा, कि जैसा मुझे दूसरी अन्यजातियों में फल मिला, वैसा ही तुम में भी मिले, परन्तु अब तक रोका गया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे भाइयो, मैं नहीं चाहता कि तुम इस बात से अनजान रहो कि मैंने बार-बार तुम्हारे पास आने की योजना बनाई थी कि मुझे तुममें भी कुछ फल प्राप्‍त हो, जैसे अन्य गैरयहूदियों में प्राप्‍त हुआ था—परंतु आज तक रोका गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहिनो, मैं नहीं चाहता कि तुम इस बात से अनजान रहो कि मैंने अनेक बार तुम्हारे पास आने की योजना बनाई है कि मैं तुम्हारे बीच वैसे ही उत्तम परिणाम देख सकूं जैसे मैंने बाकी गैर-यहूदियों में देखे हैं किंतु अब तक इसमें रुकावट ही पड़ती रही है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हे भाइयों, मैं नहीं चाहता कि तुम इससे अनजान रहो कि मैंने बार बार तुम्हारे पास आना चाहा, कि जैसा मुझे और अन्यजातियों में फल मिला, वैसा ही तुम में भी मिले, परन्तु अब तक रुका रहा।