Romans 10:19 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir maain kahata hoon. kya israaelee naheen janate the? paahile to moosa kahata haai, ki maain un ke dara jo jati nahee, tumhare man men jalan upajaunga, maain aek mooddh jati ke dara tumhen ris dilaunga.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मैं कहता हूँ। क्या इस्राएली नहीं जानते थे? पहिले तो मूसा कहता है, “मैं उन के द्वारा जो जाति नहीं, तुम्हारे मन में जलन उपजाऊँगा, मैं एक मूढ़ जाति के द्वारा तुम्हें रिस दिलाऊँगा।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं पूछता हूँ, “क्या इस्राएली नहीं समझते थे?” मूसा कहता है: “पहले मैं तुम लोगों के मन में ऐसे लोगों के द्वारा जो वास्तव में कोई जाति नहीं हैं, डाह पैदा करूँगा। मैं विश्वासहीन जाति के द्वारा तुम्हें क्रोध दिलाऊँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं फिर पूछता हूँ: क्या इस्राएल ने वह सन्देश नहीं समझा? पहले तो प्रभु ने मूसा के द्वारा यह कहा, “मैं एक ऐसे राष्ट्र के प्रति, जो राष्ट्र नहीं है, तुम में ईष्र्या उत्पन्न करूँगा और एक विवेकहीन राष्ट्र के प्रति तुम में क्रोध उत्पन्न करूँगा।”
Hindi Bible HHBD
फिर मैं कहता हूं। क्या इस्त्राएली नहीं जानते थे? पहिले तो मूसा कहता है, कि मैं उन के द्वारा जो जाति नहीं, तुम्हारे मन में जलन उपजाऊंगा, मैं एक मूढ़ जाति के द्वारा तुम्हें रिस दिलाऊंगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaa Israayel ke log nai samjhin? Maozas iske jawaab dees raha jab u bataais raha ki Parmeshwar kaa bolis raha, “Ham Israayel ke log meñ ulog ke waaste jaran peida karega jon ek jaat ke nai hei. Ham ulog meñ ulog ke khaatir gussa karwaayga jon ek baat bhi nai samjhe hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं फिर कहता हूँ, क्या इस्राएली नहीं जानते थे? पहले तो मूसा कहता है, “मैं उनके द्वारा जो जाति नहीं, तुम्हारे मन में जलन उपजाऊँगा; मैं एक मूढ़ जाति के द्वारा तुम्हें रिस दिलाऊँगा।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु मैं कहता हूँ, “क्या इस्राएल नहीं जानता था?” पहले मूसा कहता है: जो जाति है ही नहीं मैं उनके द्वारा तुममें जलन उत्पन्न करूँगा, और एक नासमझ जाति के द्वारा तुम्हें क्रोध दिलाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरा प्रश्न है, क्या इस्राएली इसे समझ सके? पहले मोशेह ने कहा: मैं एक ऐसी जनता के द्वारा तुममें जलनभाव उत्पन्न करूंगा, जो राष्ट्र है ही नहीं. मैं तुम्हें एक ऐसे राष्ट्र के द्वारा क्रोधित करूंगा, जिसमें समझ है ही नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैं कहता हूँ। क्या इस्राएली नहीं जानते थे? पहले तो मूसा कहता है, “मैं उनके द्वारा जो जाति नहीं, तुम्हारे मन में जलन उपजाऊँगा, मैं एक मूर्ख जाति के द्वारा तुम्हें रिस दिलाऊँगा।”