Romans 11:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab bhentt ka pahila peda paavitra tthara, to poora gundha hua atta bhee paavitra haai: aur jab jad paavitra ttharee, to daaliyan bhee aeesee hee haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब भेंट का पहिला पेड़ा पवित्र ठहरा, तो पूरा गूँधा हुआ आटा भी पवित्र है: और जब जड़ पवित्र ठहरी, तो डालियाँ भी ऐसी ही हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि हमारी भेंट का एक भाग पवित्र है तो क्या वह समूचा ही पवित्र नहीं है? यदि पेड़ की जड़ पवित्र है तो उसकी शाखाएँ भी पवित्र हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि गुंधे हुए आटे का पहला पेड़ा पवित्र है, तो सारा गुंधा हुआ आटा पवित्र है और यदि जड़ पवित्र है, तो डालियाँ भी पवित्र हैं।
Hindi Bible HHBD
जब भेंट का पहिला पेड़ा पवित्रा ठहरा, तो पूरा गुंधा हुआ आटा भी पवित्रा है: और जब जड़ पवित्रा ठहरी, तो डालियां भी ऐसी ही हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar aaṭa ke pahila hissa Parmeshwar ke dewe se pawitr hoy hei, tab sab aaṭa pawitr hei. Agar ek peṛ ke jaṛ pawitr hei, to puura peṛ pawitr hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब भेंट का पहला पेड़ा पवित्र ठहरा, तो पूरा गूँधा हुआ आटा भी पवित्र है; और जब जड़ पवित्र ठहरी, तो डालियाँ भी ऐसी ही हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यदि उपज का पहला भाग पवित्र है, तो उसका गूँधा हुआ आटा भी; और यदि जड़ पवित्र है, तो डालियाँ भी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि भेंट का पहला पेडा पवित्र ठहरा तो गूंधा हुआ सारा आटा ही पवित्र है. यदि जड़ पवित्र है तो शाखाएं भी पवित्र ही हुईं न?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब भेंट का पहला पेड़ा पवित्र ठहरा, तो पूरा गूँधा हुआ आटा भी पवित्र है: और जब जड़ पवित्र ठहरी, तो डालियाँ भी ऐसी ही हैं।