Romans 11:28 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve susamachar ke bhav se to tumhare baairee haai, parantu chun liye jane ke bhav se bapadadon ke pyare haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
वे सुसमाचार के भाव से तो तुम्‍हारे वे परमेश्वर के बैरी हैं, परन्‍तु चुन लिये जाने के भाव से बापदादों के प्‍यारे हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जहाँ तक सुसमाचार का सम्बन्ध है, वे तुम्हारे हित में परमेश्वर के शत्रु हैं किन्तु जहाँ तक परमेश्वर द्वारा उनके चुने जाने का सम्बन्ध है, वे उनके पुरखों को दिये वचन के अनुसार परमेश्वर के प्यारे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शुभ समाचार की दृष्‍टि से, वे तो आप गैर-यहूदियों के कारण परमेश्‍वर के शत्रु हैं; किन्‍तु निर्वाचन की दृष्‍टि से, वे पूर्वजों के कारण परमेश्‍वर के कृपापात्र हैं;
Hindi Bible HHBD
वे सुसमाचार के भाव से तो तुम्हारे बैरी हैं, परन्तु चुन लिये जाने के भाव से बापदादों के प्यारे हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Israayel ke log ke sañghe dusmani kara jaay hei ki jisse susamaachaar tum geir Yahuudi tak pahuñche. Lekin ulog abhi bhi chuna gay log hei, aur Parmeshwar ulog ke baap daada ke kaaran abhi bhi ulog se prem kare hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सुसमाचार के भाव से तो तुम्हारे लिये वे परमेश्‍वर के बैरी हैं, परन्तु चुन लिये जाने के भाव से वे बापदादों के कारण प्यारे हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
सुसमाचार की दृष्‍टि से तो वे तुम्हारे निमित्त शत्रु हैं, परंतु चुनाव की दृष्‍टि से वे पूर्वजों के कारण प्रिय हैं;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ईश्वरीय सुसमाचार के दृष्टिकोण से तो वे तुम्हारे लिए परमेश्वर के शत्रु हैं किंतु चुन लिए जाने के दृष्टिकोण से पूर्वजों के लिए प्रियजन.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सुसमाचार के भाव से तो तुम्हारे लिए वे परमेश्वर के बैरी हैं, परन्तु चुन लिये जाने के भाव से पूर्वजों के कारण प्यारे हैं।