Romans 11:3 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki he prabhu, unhon ne tere bhvishyadvktaon ko ghaat kiya, aur teree vediyon ko ddha diya haai aur maain hee akela bach raha hoo, aur ve mere praan ke bhee khojee haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
“हे प्रभु, उन्हों ने तेरे भविष्यद्वक्ताओं को घात किया, और तेरी वेदियों को ढ़ा दिया है; और मैं ही अकेला बच रहा हूँ, और वे मेरे प्राण के भी खोजी हैं।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हे प्रभु, उन्होंने तेरे नबियों को मार डाला। तेरी वेदियों को तोड़ कर गिरा दिया। केवल एक नबी मैं ही बचा हूँ और वे मुझे भी मार डालने का जतन कर रहे हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“प्रभु! उन्होंने तेरे नबियों का वध किया है। उन्होंने तेरी वेदियों को नष्ट कर डाला है। मैं अकेला बच गया हूँ और वे मेरे प्राण लेना चाहते हैं।”
Hindi Bible HHBD
कि हे प्रभु, उन्हों ने तेरे भविष्यद्वक्ताओं को घात किया, और तेरी वेदियों को ढ़ा दिया है; और मैं ही अकेला बच रहा हूं, और वे मेरे प्राण के भी खोजी हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U bolis raha, ‘E Prabhu, ilog tumhaar nabi log ke maarin raha aur tumhaar bedi ke naas karin raha. Khali hamahi bacha hei, aur ilog hamme bhi maare maañge hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे प्रभु, उन्होंने तेरे भविष्यद्वक्ताओं को घात किया, और तेरी वेदियों को ढा दिया है; और मैं ही अकेला बचा हूँ, और वे मेरे प्राण के भी खोजी हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे प्रभु, उन्होंने तेरे भविष्यवक्ताओं को मार डाला, तेरी वेदियों को ढा दिया, और अकेला मैं ही बचा हूँ, और अब वे मेरा प्राण लेना चाहते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“प्रभु, उन्होंने आपके भविष्यद्वक्ताओं की हत्या कर दी है, उन्होंने आपकी वेदियां ध्वस्त कर दीं. मात्र मैं शेष रहा हूं और अब वे मेरे प्राणों के प्यासे हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे प्रभु, उन्होंने तेरे भविष्यद्वक्ताओं को मार डाला, और तेरी वेदियों को ढा दिया है; और मैं ही अकेला बच रहा हूँ, और वे मेरे प्राण के भी खोजी हैं।”